फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Centre of excellence for sports will be opened in Government Sanskriti Model School, Tatarpur

Rewari News: राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल ततारपुर में खुलेगा खेल का उत्कृष्टता केंद्र

Sun, 11 May 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 11 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Centre of excellence for sports will be opened in Government Sanskriti Model School, Tatarpur
फोटो : 7ततारपुर स्थित राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल ततारपुर में खेल का उत्कृष्टता केंद्र (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स) खोला जाएगा। यहां जिले के सभी निजी और राजकीय स्कूलों के विद्यार्थी नेटबॉल और कबड्डी का अभ्यास कर सकेंगे।
जिले में खेल को बढ़ावा देने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स खोलने के लिए ततारपुर स्थित राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल का चयन किया गया है। इस सेंटर में नेटबॉल व कबड्डी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। खेल उत्कृष्टता केंद्र का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। इस केंद्र में जिले भर के इच्छुक खिलाड़ी खेल का अभ्यास कर सकेंगे।
विज्ञापन

इसी शैक्षणिक सत्र से यह योजना शुरू की जा रही है। सरकार ने सेंटर आफ एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स विकसित करने का मुख्य जिम्मा शिक्षा विभाग को सौंपा है, जो स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और बोर्ड आफ स्कूल एजुकेशन भिवानी का सहयोग लेगा। इस योजना के तहत जिले के विद्यार्थियों को खेल के क्षेत्र में बेहतर अवसर प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने डीईओ से स्कूलों का चयन कर जवाब मांगा था, ताकि सेंटर आफ एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स विकसित किया जा सके। शिक्षा विभाग ने खेल मैदान और अन्य सुविधाओं को देखते हुए गांव ततारपुर स्थित राजकीय संस्कृति मॉडल संस्कृति स्कूल का चयन कर विभाग को रिपोर्ट भेजी थी। मंजूरी मिलने के बाद अब राजकीय संस्कृति मॉडल संस्कृति स्कूल में खेल उत्कृष्टता केंद्र खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संवाद
-
हर 3 महीने पर सेंटर की निदेशालय स्तर पर होगी समीक्षा
निदेशालय स्तर पर हर तीन महीने पर स्कूल में खेल उत्कृष्टता केंद्र की समीक्षा की जाएगी ताकि आगामी ओलंपिक खेलों के लिए खिलाड़ियों का बेस पूल तैयार किया जाएगा। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स विकसित करने का मुख्य मकसद मिशन ओलंपिक है। ओलंपिक में हरियाणा की झोली में अधिक से अधिक मेडल आए, इसके लिए खिलाड़ियों को तैयार करने पर विशेष फोकस किया जाएगा। इसी मकसद से खेलों में स्कूलों को बेस्ट मॉडल के रूप में तैयार करना, स्कूलों में खेल मैदान का निर्माण व किट उपलब्ध करवाने और बेहतर कोचिंग की व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा है।

वर्जन
विभाग की ओर से सेंटर आफ एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स खोलने के लिए जिले के गांव ततारपुर स्थित संस्कृति मॉडल स्कूल का चयन किया गया है। केंद्र का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। प्रक्रिया चल रही है। -भूपेंद्र, एईओ रेवाड़ी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article