फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Central trade union including AIUTUC will go on strike against labor code

Rewari News: एआईयूटीयूसी सहित केंद्रीय ट्रेड यूनियन लेबर कोड के विरोध में करेगी हड़ताल

Sat, 19 Apr 2025 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Central trade union including AIUTUC will go on strike against labor code
रेवाड़ी। एआईयूटीयूसी सहित देश की 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व स्वतंत्र राष्ट्रीय फेडरेशन व एसोसिएशन की तरफ से 20 मई को मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल की जाएगी। एआईयूटीयूसी हरियाणा के प्रदेश सचिव कॉमरेड हरिप्रकाश ने बताया कि श्रमिकों-कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए इस देशव्यापी हड़ताल में भाग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मजदूरों के ट्रेड यूनियन अधिकारों को छीना जा रहा है। लेबर कोड के लागू होने से जिस उद्योग में 300 से कम मजदूर काम करते हैं, उन उद्योगों में मजदूरों की छंटनी, ले-ऑफ, तालाबंदी व कारखाना बंदी करने के लिए अब मालिकों को किसी संवैधानिक निकाय की मंजूरी लेना जरूरी नहीं रहा। इसके अलावा अल्प अवधि रोजगार, रात्रि पाली में महिलाओं से ड्यूटी लेने, काम के घंटे बढ़ाने, ठेका श्रमिक अधिकारों की कटौती व फैक्ट्री की परिभाषा तक बदल दी गई है। ये लेबर कोड लागू होने से देश के अधिकांश औद्योगिक श्रमिक श्रम-कानूनों के दायरे से बाहर हो जाएंगे और मालिकों की मनमर्जी चलेगी। श्रमिकों को अपनी मांग पूरी करवाने के लिए हड़ताल करने व यूनियन बनाने पर अघोषित प्रतिबंध लगा दिया है। सप्ताह में काम के घंटे 48 से बढ़कर 90 करने की बात चल रही है। इसीलिए एआईयूटीयूसी सहित 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने यह निर्णय लिया कि चार लेबर कोड व श्रमिक विरोधी अन्य नीतियों को वापिस लिए जाने तक साझा संघर्ष जारी रखा जाएगा। कामरेड हरिप्रकाश ने आगे कहा कि एआईयूटीयूसी से जुड़ी तमाम यूनियन आगामी 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में पूरी ताकत से शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed