फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Central and state government worked keeping in mind the interests of all sections: Laxman Yadav

केंद्र और प्रदेश सरकार ने सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रख कार्य किए : लक्ष्मण यादव

Sat, 18 Feb 2023 06:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 18 Feb 2023 06:23 PM IST
विज्ञापन
Central and state government worked keeping in mind the interests of all sections: Laxman Yadav
कोसली। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री मनोहरलाल के कुशल नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार ने सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए ऐतिहासिक कार्य कराएं हैं। वे नाहड़ रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में मंडल अध्यक्ष सरदार सिंह बहाला की अध्यक्षता में आयोजित नाहड़ मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार अंत्योदय के उद्देश्य पर कार्य करते हुए हर वर्ग के हितों के लिए योजनाएं बना रही है। यही कारण है कि आज भी लोगों का विश्वास सरकार में लगातार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, बूथ प्रमुख व पन्ना प्रमुख अपनी जिम्मेवारियों को समझते हुए चुनावी मोड़ में तैयार होकर 2024 की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निसंदेह 2024 भी हमारा ही होगा।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मा. हुकमचंद, पूर्व मंत्री विक्रम यादव, बलजीत यादव व चेयरमैन दुष्यंत यादव ने भी विचार रखते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर महामंत्री प्रदीप बव्वा व राव नारायण, उपाध्यक्ष बाबूलाल,महिला अध्यक्ष पिंकी शर्मा, महिला महामंत्री मुकेश लता, मास्टर सुरेश, सुरेंद्र सरपंच, रामअवतार, अशोक लुखी, सत्यवीर, रामपाल, राजेश, बोदन सिंह, सुरेंद्र सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed