फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Central and State Government keep a close watch on Corona's situation and arrangements: Dr. Banwari Lal

कोरोना की स्थिति व व्यवस्थाओं पर केन्द्र व प्रदेश सरकार की पैनी नजर : डा. बनवारी लाल

Wed, 28 Apr 2021 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Central and State Government keep a close watch on Corona's situation and arrangements: Dr. Banwari Lal
कोविड मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो और उन्हें कोई असुविधा न हो उसके लिए सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने बुधवार को जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए कोविड केयर केंद्र का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोविड की दूसरी वेव में कोविड बीमारी काफी तेज गति से फैल रही है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, सांसद व विधायक पूरी मेहनत से इस कार्य में लगे हुए हैं, ताकि उनके क्षेत्रों में कोरोना मरीजों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो तथा उनके लिए चिकित्सक स्टाफ, औजार, ऑक्सीजन, प्लाज्मा व बेड जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि कोविड की स्थिति व व्यवस्थाओं पर केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा केन्द्र सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह को पूरे प्रदेश के सुपरविजन का कार्य सौंपा गया है। केंद्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन, बेड, प्लाज्मा जैसी सभी सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार से पैरवी कर उपलब्ध कराने के कार्य में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश का ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाया गया है और रेवाड़ी का ऑक्सीजन कोटा भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने रेवाड़ी में 150 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की है तथा सभी सीएचसी पर 5-5 ऑक्सीजन बेड सहित 10-10 बेड की अलग से व्यवस्था की गई है। सहकारिता मंत्री ने बताया कि यह व्यवस्था बावल व कोसली में भी की गई है।
उन्होंने कहा कि मरीजों की सुविधा के लिए बाई पेप, ऑक्सीजन, कंसेटेटर, वेंटिलेटर व अन्य सुविधाओं के लिए पैसों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह सरकार द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित करें, स्वयं सुरक्षित रहें तथा दूसरों को भी सुरक्षित रखने में अपना सहयोग दें। मास्क, सामाजिक दूरी व सैनिटाजेशन को अवश्य अपनाएं और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से परहेज करें।

उन्होंने कहा कि कालाबाजारी करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सहकारिता मंत्री ने इस अवसर पर सिविल सर्जन डा सुशील माही से अन्य सभी व्यवस्थाओं पर जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम रविन्द्र कुमार यादव, सिविल सर्जन डा सुशील माही, डा विजय प्रकाश, भाजपा के जिला अध्यक्ष मा. हुकमचंद व रिपुदमन गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed