{"_id":"69dfd61e538dc5e8630a8d6c","slug":"census-2027-self-enumeration-begins-today-information-to-be-kept-confidential-and-secure-rewari-news-c-198-1-rew1001-236826-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनगणना 2027: स्व-गणना आज से शुरू, गोपनीय एवं सुरक्षित रखी जाएगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनगणना 2027: स्व-गणना आज से शुरू, गोपनीय एवं सुरक्षित रखी जाएगी जानकारी
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि स्व-गणना में लोगों द्वारा प्रदान की गई सभी जानकारी गोपनीय एवं सुरक्षित रखी जाएगी। इन आंकड़ों का उपयोग केवल सांख्यिकीय एवं विकासात्मक उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। स्व-गणना के उपरांत 1 मई से 30 मई तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) का आयोजन किया जाएगा।
इसे नागरिक मोबाइल, टैबलेट एवं कंप्यूटर के माध्यम से उपयोग कर जानकारी भर सकते है। उन्होंने बताया कि स्व-गणनाकी जानकारी भरने के उपरांत एक यूनिक एसई आईडी प्रदान की जाएगी जिससे प्रगणक केवल जानकारी का सत्यापन करेंगे।
नागरिक पोर्टल पर मोबाइल नंबर एवं कोड के माध्यम से लॉगिन या पंजीकरण करें इसके उपरांत डिजिटल मानचित्र पर अपने घर का स्थान चिन्हित करें, परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी व आवास एवं सुविधाओं से संबंधित विवरण भरने उपरांत जानकारी की समीक्षा का फॉर्म सबमिट करें। इसके पश्चात नागरिक को अपनी एसई आईडी प्राप्त होगी। सत्यापन के समय गणना कर्मी को एसई आईडी प्रदान करें।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि स्व गणना प्रपत्र में 33 प्रश्न शामिल होंगे, जिनमें परिवार के सदस्यों का विवरण, मकान का प्रकार एवं स्थिति, पेयजल, बिजली, स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाएं, सामाजिक-आर्थिक जानकारी, मोबाइल नंबर (अनिवार्य) शामिल है।
-- -- -- -- -- -- -
गणना में किसी दस्तावेज की आवश्यकता नहीं
डीसी ने बताया कि जनगणना की मुख्य विशेषता यह है कि गणना में किसी दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी, शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लिए उपलब्ध है। आंकड़े जिला स्तर की योजना एवं राज्य विकास योजनाओं में सहायक होंगे। कल्याणकारी योजनाओं के बेहतर लक्ष्य निर्धारण में मदद मिलेगी और नागरिक सहभागिता को बढावा भी मिलेगा।
डीसी ने बताया कि जनगणना में आधुनिक सुविधाओं का समावेश किया गया है, इंटरनेट एवं स्मार्टफोन का उपयोग, टीवी, रेडियो, कंप्यूटर, लैपटॉप, वाहन, डिजिटल कनेक्टिविटी एवं पहुंच शामिल है।