{"_id":"670468e9b2199039c1056146","slug":"celebration-of-navratri-sought-blessings-of-prosperity-from-maa-durga-rewari-news-c-198-1-rew1001-210284-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नवरात्र की धूम...मां दुर्गा से समृद्धि का मांगा आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नवरात्र की धूम...मां दुर्गा से समृद्धि का मांगा आशीर्वाद
Tue, 08 Oct 2024 04:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 08 Oct 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 28रेवाड़ी। बारा हजारी दुर्गा मंदिर में आरती में भाग लेते श्रद्धालु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। नवरात्र के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में पूरे दिन दर्शन पूजन और अनुष्ठान चलता रहा।
श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के पांचवें रूप स्कंदमाता की पूजा की। विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। नवरात्र पर कई श्रद्धालुओं ने व्रत रखा है। मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ दिनभर भजन कीर्तन और शाम को आरती से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। शहर के प्रमुख मंदिरों बारा हजारी दुर्गा मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर मॉडल टाउन, बड़ा तालाब स्थित देवी मंदिर, कुतुबपुर स्थित श्री गोसाईं मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों में सुबह से देर शाम तक धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। नवरात्र के छठें दिन मंगलवार को मां के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा की जाएगी। मां दुर्गा के इस स्वरूप का अवतार कात्यायन ऋषि की पुत्री के रूप में हुआ था। ऐसा कहा जाता है कि जो भक्त देवी के इस रूप की पूजा भक्ति भाव के साथ करते हैं।
स