{"_id":"6716bfdbd4db868990060317","slug":"celebrated-on-implementation-of-dsc-in-jobs-rewari-news-c-198-1-rew1001-210796-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नौकरियों में डीएससी लागू करने पर खुशी मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नौकरियों में डीएससी लागू करने पर खुशी मनाई
Tue, 22 Oct 2024 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 22 Oct 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 12रेवाड़ी। चौधरीवाड़े में आयोजित मीटिंग में पहुंचे समिति के सदस्य। स्रोत : समिति
रेवाड़ी। अनुसूचित जाति वर्ग ए जिला संघर्ष समिति की सोमवार को चौधरीवाड़े में रामोतार पचेरवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान भाजपा सरकार द्वारा डीएससी वर्ग को अलग से 10 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार व्यक्त किया गया।
डीएससी समाज ने खुशी मनाते हुए लड्डू बांटे। कहा कि हरियाणा प्रदेश में अनुसूचित जाति को 20 प्रतिशत आरक्षण था, लेकिन इसका अधिकतर लाभ अनुसूचित जाति वर्ग-बी के लोग उठाते रहे हैं। अनुसूचित वर्ग ए में शामिल वाल्मीकि, धानक, खटीक, बाजीगर, ओड, डूम, जुलाहा, सिकलीगर, साहसी सहित 36 जातियों के समूह को अब तक सिर्फ उच्च शिक्षा में ही अलग से 10 प्रतिशत आरक्षण मिलता था। अब मुख्यमंत्री ने अपनी घोषणा अनुसार सरकारी नौकरी में भी इसे लागू कर दिया है। इस अवसर पर ओपी डाबला, धर्म सिंह डाबला, रविप्रकाश इंदौरा, दयाराम मोरवाल, रोहताश बाल्मीकि,प्रीतम सिंह भरपूर, वेदप्रकाश बनवाल, सुरेंद्र धानक,महेंद्रसिंह, सुरेंद्र बाबू मौजूद रहे।