फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   'Celebrate the Amrit Mahotsav of freedom, hoist the tricolor in every house'

‘आजादी का अमृत महोत्सव मनाएं, हर घर तिरंगा फहराएं’

Sat, 06 Aug 2022 09:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
'Celebrate the Amrit Mahotsav of freedom, hoist the tricolor in every house'
कोसली स्थित खेल स्टेडियम में शनिवार को आयोजित राहगीरी कार्यक्रम में मौजूद खिलाड़ी, एसडीएम होशिय - फोटो : Rewari
कोसली। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कोसली स्थित खेल परिसर शनिवार को हर घर तिरंगा अभियान को निरंतर आगे बढ़ाते हुए राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम होशियार सिंह और कोसली विधायक के पुत्र निशांत यादव ने तिरंगा यात्रा को रवाना किया। इस मौके पर एसडीएम होशियार सिंह ने राहगीरी कार्यक्रम में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। सभी लोग आजादी का अमृत महोत्सव मनाएं और हर घर पर तिरंगा फहराएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान-शान का प्रतीक है। कोसली सहित हरियाणा प्रदेश वीरों की भूमि है। देश की रक्षा में तैनात सैनिकों में कोसली क्षेत्र की उल्लेखनीय भागीदारी है। क्षेत्र के अनेक रणबांकुरों ने दुश्मन देशों से भारत देश की रक्षा करते हुए अपना लहू बहा दिया, लेकिन राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को नहीं झुकने दिया। हमें ऐसे वीर बहादुर सैनिकों पर गर्व होना चाहिए और उनके मान-सम्मान में हमें अपने घर पर तिरंगा फहराकर उनके बलिदान के प्रति कृतज्ञता प्रकट करनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के जरिए आमजन जन को आगामी 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों की छतों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। लोगों को जोड़ते हुए देशभक्ति से सराबोर किया जा रहा है। युवा नेता निशांत यादव ने उपस्थित नागरिकों का आह्वान करते हुए कहा कि हम सब मिलकर ‘हर घर तिरंगा’ उत्सव को धूमधाम से मनाएं तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है। इससे न केवल नागरिकों को ध्वज से व्यक्तिगत रूप से जुड़ने में मदद मिलेगी बल्कि राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर आयुष अधिकारी डॉ अमरजीत सिंह, एसएमओ डॉ जयपाल सिंह, द्रोण देव यादव, प्रवक्ता डॉ प्रीति धनखड़, कार्यक्रम अधिकारी पिंकी दलाल, सचिन यादव, नवीन पूनिया, संदीप यादव, कपूर डीपी, प्रवक्ता डॉ लाज कौशल, खेल विभाग से ममता कोच, हॉकी कोच अमनवीर सिंह, नर्सरी कोच पंकज कुमार, डॉ विजय,खुशी राम, पुलकित, अमन, उपासना, प्रेम सिंह यादव, अंजलि, अनिल, दुर्गेश, अनिल कुमार, मंदीप सिंह, पवन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed