फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   cctv stolen employee delhi

धारूहेड़ा में दुकान साफ करने के बहाने कर्मी लाखों के कैमरे चोरी कर हुआ फरार

Fri, 04 Sep 2020 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
cctv stolen employee delhi
धारूहेड़ा के बास रोड स्थित एक फोटो स्टूडियो दुकान का कर्मचारी ही लाखों रुपये के कैमरे व अन्य सामान लेकर फरार हो गया। पुलिस ने स्टूडियो संचालक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में धारूहेड़ा के विक्रम विहार बास रोड निवासी रामपाल सिंह ने बताया कि राजस्थान के अलवर में रहने वाला अमर सिंह पुत्र पुनयाराम दुकान पर दो माह से नौकरी कर रहा था। दुकान की एक चाबी अमर के पास रहती थी। विक्रम ने बताया कि धारूहेड़ा में लाकडाउन के दौरान दुकान बंद थी। अमर सिंह ने फोन कर कहा कि दुकान साफ करनी है, थोड़ी ही देर बाद कहा कि एक हजार रुपये की जरूरत है दिल्ली जाना है। विक्रम ने एक हजार रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिये, लेकिन कर्मचारी अगले दिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद विक्रम ने जब दुकान पर जाकर जांच की तो पता चला कि लाखों रुपये के कैमरे व अन्य सामान चोरी है। शिकायतकर्ता का कहना है कि वारदात 17 से 24 अगस्त के बीच हुई है। वह फोन कर कर्मचारी अमरसिंह का इंतजार करता रहा, लेकिन उसने फोन भी बंद कर लिया। धारूहेड़ा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed