फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   CBSE...63 candidates appeared in the 12th Psychology exam.

Rewari News: सीबीएसई...12वीं साइकोलॉजी की परीक्षा में 63 परीक्षार्थी हुए शामिल

Fri, 06 Mar 2026 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 06 Mar 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
CBSE...63 candidates appeared in the 12th Psychology exam.
रेवाड़ी। जिले के 26 परीक्षा केंद्रों पर वीरवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा की साइकोलॉजी विषय की परीक्षा हुई। इसमें कुल 63 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक चली। कोई भी छात्र अनुपस्थित नहीं रहा।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सभी परीक्षार्थी स्कूल वर्दी में केंद्रों पर पहुंचे और प्रवेश से पहले उनकी सघन तलाशी ली गई। बोर्ड के निर्देशानुसार केवल पेन ले जाने की अनुमति थी जबकि मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर सहित सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहा।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। केंद्र अधीक्षकों और उड़नदस्तों की लगातार निगरानी के चलते परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने बताया कि प्रश्नपत्र आसान था, लेकिन लंबा होने के कारण उन्हें थोड़ा और समय मिलने की जरूरत महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई की अगली परीक्षा 7 मार्च को 10वीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान विषय की आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed