{"_id":"618c0e4a29c94d379e756658","slug":"cbse-changes-the-exam-schedule-class-10th-term-one-exam-will-start-from-16th-to-12th-and-17th-rewari-news-rtk6294630100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई ने परीक्षा के शेड्यूल में किया बदलाव, 16 से 12वीं और 17 से शुरू होंगे कक्षा 10वीं के टर्म वन की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई ने परीक्षा के शेड्यूल में किया बदलाव, 16 से 12वीं और 17 से शुरू होंगे कक्षा 10वीं के टर्म वन की परीक्षा
विज्ञापन
हेमंत सैनी
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। कोरोना महामारी के चलते इस बार सीबीएसई दो टर्म में बोर्ड की परीक्षाएं ले रहा है। टर्म-1 की परीक्षाओं के लिए सीबीएसई ने शेड्यूल जारी कर दिया है। वहीं दूसरे टर्म की परीक्षाएं मार्च-अप्रैल में होंगी।
कोरोना के चलते सीबीएसई ने जो परीक्षाओं का स्वरूप बदला है, उसके तहत अब बोर्ड की टर्म वन की परीक्षाएं 16 नवंबर से शुरू हो जाएंगी। परीक्षाओं की तैयारियों के लिए छात्रों के पास अब 10 दिन से भी कम का समय बचा है। परीक्षा के लिए अब उन्हें जमकर तैयारी करनी होगी।
सीबीएसई के अनुसार माइनर विषयों की परीक्षाएं 16 नवंबर और प्रमुख विषयों की परीक्षाएं 30 नवंबर से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षाएं 11 दिसंबर तक चलेंगी। वहीं,12वीं की परीक्षाएं एक दिसंबर से शुरू होकर 22 दिसंबर को समाप्त होंगी। बच्चों को 90 मिनट में यह परीक्षा खत्म करनी होगी। इसमें बच्चों से हर प्रश्न के चार विकल्प दिए जाएंगे।
विज्ञापन
सीबीएसई की ओर से छह नवंबर को जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि 16 नवंबर से टर्म वन की परीक्षाएं शुरू होगी। छात्र, स्कीम से विषयों को देखकर अपनी तैयारी कर सकते हैं। कोनसीवास रोड़ राज इंटरनेशनल स्कूल निदेशक हेमंत सैनी ने बताया कि परीक्षा का समय 90 मिनट रहेगा। छात्र तनाव न लें और आराम से परीक्षा दें जिससे वह अच्छे अंक हासिल कर सकें।
----------------
सीबीएसई विद्यार्थियों के लिए 16 नवंबर से टर्म वन परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इसलिए विद्यार्थियों को इन परीक्षाओं में भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा। सीबीएसई की ओर से होने वाली टर्म परीक्षाओं को लेकर 10वीं व 12वीं के छात्र अब अपनी तैयारी पर फोकस करें। छात्रों को इस सत्र से बदले हुए प्रारूप पर परीक्षा देनी होगी। - हेमंत सैनी, स्कूल निदेशक, राज इंटरनेशनल स्कूल।