फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cash and jewellery stolen after breaking the locks of two houses

Rewari News: दो मकानों के ताले तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी

Sat, 21 Feb 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 21 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery stolen after breaking the locks of two houses
घर में बिखरा पड़ा सामान। संवाद
बावल (रेवाड़ी)। कस्बे की श्याम नगर कॉलोनी में शुक्रवार की रात चोर दो बंद मकानों के ताले तोड़कर नकदी और जेवरात समेट ले गए। घटना के समय एक परिवार शादी समारोह में गया था जबकि दूसरा मकान एक महीने से बंद था।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर बावल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बावल स्थित एक निजी कंपनी में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत करण सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के गांव गोपलपुर का निवासी हैं। वह तीन वर्षों से प्राणपुरा रोड स्थित श्याम कॉलोनी में मकान में परिवार सहित रह रहे हैं।
विज्ञापन

20 फरवरी को वह अपने परिवार के साथ अपने दोस्त के यहां शादी में शामिल होने के लिए महेंद्रगढ़ के रिवासा गांव गए थे।वह तड़के करीब चार बजे लौते तो मकान का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंदर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि घर में रखे करीब 1.30 लाख नकद और सोने-चांदी के ढाई लाख आभूषण गायब थे। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई।
शिकायत में यह भी बताया गया कि चोरों ने पास ही रहने वाले गड्डू नामक व्यक्ति के बंद मकान को भी निशाना बनाया। गड्डू एक माह पहले अपना घर उत्तर प्रदेश गया था। गुड्डू के लौटने पर पता चलेगा कि उनके घर से क्या -क्या चोरी गया है।
----------------
मकानों की रेकी कर वारदात को अंजाम देने की आशंका
आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने सुनसान मकानों की रेकी कर वारदात को अंजाम दिया है। क्योंकि दोनों ही घरों में लोग नहीं थे। चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। एक ही रात में दो घरों में चोरी की घटना से श्याम कॉलोनी के लोगों में दहशत है। लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और रात में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
-
क्षेत्र में पहले भी हो चुकी हैं चोरी की कई घटनाएं
बावल थाना क्षेत्र में पहले भी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। 6 जनवरी को गांव रायपुर स्थित बाबा बनदेव मंदिर में रात में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोर मंदिर से चांदी के छह मुकुट चोरी कर ले गए थे। 1 जनवरी की देर रात रात नागल तेजू अड्डे पर चोरों ने बेखौफ होकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। चोरों ने एक के बाद एक सात दुकानों के ताले तोड़कर नकदी व सामान पर हाथ साफ किया था।

वर्जन
सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर गई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।-संजय, प्रभारी, थाना बावल।

घर में बिखरा पड़ा सामान। संवाद

घर में बिखरा पड़ा सामान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed