फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cash and jewelery stolen by breaking the locks of three houses

तीन घरों के ताले तोड़कर नकदी व आभूषण चोरी

Mon, 14 Nov 2022 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen by breaking the locks of three houses
धारूहेड़ा के एक मकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : Rewari
धारूहेड़ा। कस्बे के सेक्टर-6 में चोरों ने तीन घरों के ताले तोड़कर जेवर व नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजस्थान के अजमेर जिला निवासी जॉनी सिंह रावत मानेसर स्थित मारुति कंपनी में एसोसिएट के पद पर तैनात हैं। फिलहाल वह धारूहेड़ा के सेक्टर-6 में रहते हैं। 11 नवंबर को वह यूपी के अमरोहा में रहने वाले अपने चाचा के घर किसी समारोह में शामिल होने के लिए परिवार सहित गए थे। घर के बाहर ताला लगा हुआ था। रविवार की शाम वापस धारूहेड़ा पहुंचे तो घर के बाहर लगा ताला टूटा मिला। इतना ही नहीं घर के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था। घर के अंदर देखा तो एक सोने का ताबीज 8 ग्राम, चांदी की पायल 2 जोड़ी, चांदी की चूड़ियां एक जोड़ी, चांदी की बिछिया 4 जोड़ी, सोने की अंगूठी 8 ग्राम के अलावा 18 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। जॉनी सिंह ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सेक्टर-6 थाना पुलिस ने गहनता से जांच की और चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
उधर चोरों ने मारुति कंपनी में कार्यरत नसीब कुमार व हीरो कंपनी में कार्यरत सुनील कुमार के घर में भी सेंध लगाई है। चोर नसीब व सुनील के घर से भी लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने व नकदी चोरी कर ले गए। उधर, सेक्टर-छह थाना भी चोरी की वारदात से कुछ ही दूरी पर है। इसके बावजूद चोरों ने तीन घरों में सेंध लगा कर लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। चोरी की वारदात से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे है।
विज्ञापन

कोट
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक कर रही है, जिससे चोरों का सुराग हाथ लग सके। फिलहाल चोरों का पता नहीं चल पाया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रजनीश कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed