फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cash and jewelery stolen by breaking the lock of the trunk, case registered

Rewari News: संदूक का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चोरी, केस दर्ज

Tue, 02 Apr 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 02 Apr 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen by breaking the lock of the trunk, case registered
कोसली। चोरों ने एक मकान में संदूक का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी कर ले गए। कोसली थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव लिलोढ़ निवासी पिंकी देवी ने बताया कि वह पति रतन के साथ गांव में ही स्थित खेत में काम करने गई थी। घर को बाहर से बंद किया था। वापस आने पर घर के बाहर तो कुंडी लगी मिली, लेकिन कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ था। पास में ही रखी संदूक का लॉक टूटा हुआ मिला। पिंकी देवी ने सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद कोसली थाना के अंतर्गत आने वाली नाहड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। दो जोड़ी पाजेब, एक चांदी की अंगूठी, एक सोने की अंगूठी, एक चांदी की चैन, चांद पातड़ी के अलावा सोने के कुछ अन्य आभूषण और नकदी गायब थी। पुलिस ने पिंकी की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed