फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Case registered for sexual harassment of minor due to VHP's intervention

Rewari: विश्व हिंदू परिषद के दखल पर नाबालिग से यौन उत्पीड़न का केस दर्ज, पीड़िता का आरोप थाने के चक्कर कटवाए

Sun, 15 Dec 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 15 Dec 2024 12:05 AM IST
सार

यूपी के जिला हापुड़ निवासी दूसरे समुदाय का युवक रेवाड़ी शहर में कार्य करने के लिए आया था। इस दौरान वो एक महिला के संपर्क में आ गया। पति की गैरमौजूदगी में आरोपी उसे अपने साथ लेकर चला गया।

विज्ञापन
Case registered for sexual harassment of minor due to VHP's intervention
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेवाड़ी में यूपी के जिला हापुड़ निवासी दूसरे समुदाय के युवक द्वारा नाम बदलकर नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न करने के मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। विश्व हिंदू परिषद के दखल के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

विज्ञापन


नाबालिग पीड़िता ने आरोप लगाया कि पहले तो पुलिस ने इस मामले को छेड़छाड़ का केस बताते हुए थाने के चक्कर कटवाए। पीड़िता ने एक महिला पुलिस अधिकारी पर मामले को दबाने का भी आरोप लगाया। नाबालिग ने पुलिस पर आरोप लगाया था कि बिना मेडिकल के ही उसे भेज दिया गया था। अब पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
यूपी के जिला हापुड़ निवासी दूसरे समुदाय का युवक रेवाड़ी शहर में कार्य करने के लिए आया था। इस दौरान वो एक महिला के संपर्क में आ गया। पति की गैरमौजूदगी में आरोपी उसे अपने साथ लेकर चला गया। जब महिला का पति घर आया तो उसे पूरे प्रकरण के बारे में पता चला। जिस नाबालिग लड़की ने आरोपी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह नाबालिग लड़की इसी महिला की भतीजी है। उसके बाद नाबालिग लड़की ने अपने चाचा को पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया, साथ ही कहा कि आरोपी ने उसके साथ भी दो बार यौन उत्पीड़न किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed