फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Case registered against three people who locked the community health center

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगाने वाले तीन लोगों पर मामला दर्ज

Wed, 17 Aug 2022 09:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Case registered against three people who locked the community health center
रेवाड़ी। शहर में नगर परिषद की ओर से लाखों रुपये खर्च करके बनाए गए सामुदायिक केंद्र पर कुछ लोगों ने जबरन कब्जा करके ताला लगा दिया है। स्थानीय लोगों ने पार्षद के नेतृत्व में नगर परिषद को ज्ञापन सौंपा, तब अधिकारियों की नींद टूटी। नगर परिषद के अधिकारी ने अब जबरन कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ सिटी थाना में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने शहर के वार्ड नंबर-3 स्थित मोहल्ला संघी का बास (रविदास चौक) के पास डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम से लाखों रुपये खर्च कर सामुदायिक केन्द्र बनाया था। नगर परिषद द्वारा दर्ज कराई शिकायत में आरोप लगाया कि सन्नी, प्यारेलाल व बाबूलाल के अलावा कुछ अन्य लोगों ने इस पर जबरन कब्जा कर ताला लगा दिया। लोहे की चेन भी बांध दी। समाज के लोगों को जब सामुदायिक केन्द्र पर जबरन कब्जा करने की जानकारी मिली तो 21 जून 2022 को वार्ड के पार्षद के नेतृत्व में नगर परिषद के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। नगर परिषद के अधिकारियों ने मौके पर जाकर देखा तो वहां ताला लगा मिला। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। सिटी पुलिस ने नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता की शिकायत पर सन्नी, प्यारेलाल, बाबूलाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed