फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Case registered against five including Sarpanch husband in assault case

Rewari News: मारपीट के मामले में सरपंच पति समेत पांच पर केस दर्ज

Sat, 10 Feb 2024 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 10 Feb 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Case registered against five including Sarpanch husband in assault case
रेवाड़ी। गांव जाटूसाना के सरपंच पति ने अपने 4-5 साथियों के साथ मिलकर गांव के ही एक युवक को पीट दिया। छुड़ाने आई महिलाओं के साथ भी अभद्रता की गई। पीड़ित परिवार ने सबूत के तौर पर वीडियो देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। घटना का एक वीडियो वायरल हुआ है। कॉलर पकड़कर दूसरे व्यक्ति को मारने वाला वर्तमान में जाटूसाना सरपंच संजोगिता का पति मनोज यादव हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव जाटूसाना के रहने वाले पीड़ित विनोद ने बताया कि उसने घटना की सूचना तुरंत डायल-112 सहित जाटूसाना पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंची। बाद में पुलिस को लिखित में शिकायत भी दी। 3 दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया। उल्टा जांच अधिकारी उन पर ही मुकदमा दर्ज करने की धमकी दे रहा था। मनोज पर पहले भी मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। सरपंच पति मनोज ने कहा कि विनोद का व्यवहार ठीक नहीं है। गांव में होने वाले पंचायत कार्य में बाधा डाल रहा था।
विज्ञापन


----
शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में तफ्तीश जारी है।

राजेश, एसआई, थाना जाटूसाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed