फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Case registered against 3 people for threatening to kill

Rewari News: जान से मारने की धमकी में 3 लोगों पर केस दर्ज

Sun, 30 Jun 2024 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 30 Jun 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 3 people for threatening to kill
रेवाड़ी। एनएच-11 के हरी नगर टी-प्वाइंट के पास एक माह पहले चलती बस से एक युवक का अपहरण करने के मामले में अब कुछ लोगों ने फिर से गुंडागर्दी दिखाते हुए बस चालक और परिचालक को धमकी दे डाली। साथ ही कुछ कागज पर साइन करने का भी दबाव बनाया। चालक की शिकायत के आधार पर रामपुरा थाना पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। महेंद्रगढ़ जिला के गांव मुंडायन निवासी हरीश ने अपनी शिकायत में कहा कि वह प्राइवेट बस में बतौर चालक काम करता है। 28 मई की शाम करीब 5.30 बजे उसकी बस रेवाड़ी में हरीनगर पुल पर पहुंची तो एक चालक ने कार को बस के आगे लगा दिया। बस को रुकवा कर 4 युवक कार से उतरकर बस में बैठे एक लड़के को मारपीट करके जबरदस्ती कार में बैठाकर ले गए।
विज्ञापन

उस समय बस में बतौर परिचालक कार्यरत महेंद्रगढ़ के गांव झगड़ोली निवासी प्रदीप ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उसे डरा धमकाकर अपनी गाड़ी लेकर वहां से भाग गए। आरोप है कि चालक हरीश और परिचालक प्रदीप को डरा धमकाकर कहा कि अगर इस रूट पर बस चलानी है तो जहां बोले वहां उन कागज पर हस्ताक्षर कर दें, नहीं तो अंजाम बहुत बुरा होगा। उन्होंने कहा कि ये जो कागज हस्ताक्षर करवाए हैं। इनके बारे में अन्य किसी को बताया तो जान से मार देंगे। हरीश ने अब रामपुरा पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed