फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Case filed in case of assault after kidnapping witness of murder

Rewari News: हत्या के मामले में गवाह का अपहरण कर मारपीट की, मुकदमा दर्ज 17-42-40

Fri, 25 Nov 2022 11:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
Case filed in case of assault after kidnapping witness of murder
डहीना। खोल थाना क्षेत्र के गांव कंवाली निवासी एक युवक की शिकायत पर पुलिस ने गुरुग्राम के छह लोगों के खिलाफ हत्या के मामले में गवाह का अपहरण कर धमकाने, जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव कंवाली निवासी लवेन्द्र के भाई हरगोविंद का गुरुग्राम में कत्ल हो गया था। हरगोविंद की पत्नी पूजा ने खेड़की दौला थाना में मुकेश, प्रमोद, राज के अलावा 10-12 अज्ञात लोगों पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कराया था। इस मामले में लवेंद्र सिंह भी गवाह है। लवेंद्र ने बताया कि गुरुग्राम के अतिरिक्त सेशन जज जयबीर की कोर्ट में हत्या का मामला विचाराधीन है। इस मामले में लवेंद्र की गवाही होनी थी। उसी दिन गुरुग्राम के गांव हयातपुर निवासी कुछ लोग सफेद रंग की ओरा गाड़ी लेकर लवेंद्र के घर कंवाली पहुंच गए। घर पर लवेंद्र के नहीं मिलने पर उसके कॉलेज में पहुंच गए। लवेंद्र का आरोप है कि आरोपियों ने उसे अपनी गाड़ी में डालने की कोशिश की। उसने आरोपियों से कहा कि वह अपने वकील को साथ लेकर आ रहा है। उसके बाद किसी तरह लवेंद्र आरोपियों के चंगुल से छूटकर निकला। साथ ही इसकी शिकायत खोल थाना पुलिस को दी। खोल थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वह पीड़ित के भाई हरगोविंद के साथ गुरुग्राम के सिंदरपुर बढ़ा में रहता था। 22 मई 2021 को हरगोविंद व उसका दोस्त कार से फरूखनगर से वापस घर लौट रहे थे। आरोप है कि तभी स्कॉर्पियो और फॉरच्यूनर कार में सवार आरोपियों ने उन्हें सेक्टर-86 के कनाल चौक पर रोक लिया था। हथियारों से लैस आरोपियों ने हरगोविंद को लाठी-डंडों से पीट-पीट कर मार डाला था जिसमें लवेंद्र भी गवाह है।
विज्ञापन

---
वर्जन
शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।-कृष्ण कुमार, थाना प्रभारी खोल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed