फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Case filed against three including two girls and a woman

दो युवती और एक महिला सहित तीन पर आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज

Fri, 06 Aug 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Case filed against three including two girls and a woman
रेवाड़ी। दो माह पहले एक युवक के खुदकुशी करने के मामले में मॉडल टाउन थाना पुलिस ने दो युवती व एक महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोपी बनाया है। जानकारी के अनुसार शहर के मुक्तिवाड़ा निवासी विकास उर्फ विक्की (24) ने करीब दो माह पहले विकास नगर में एक कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मुक्तिवाड़ा निवासी विक्की के पिता रमेश ने एसपी को दी शिकायत में बताया था कि दो मई को उसके बेटे को एक युवती धारूहेड़ा चुंगी से स्कूटी पर बैठाकर कालाका रोड स्थित विकास नगर में अपने कमरे पर लेकर गई थी। जहां पहले से ही एक महिला, जिसका पहले से विकास के साथ अफेयर चल रहा था, वह व उसकी एक सहेली साथ बैठी हुई थी। दो मई को जहांगीर की बहन उस महिला के साथ समझौता करवाने की बात कहकर विकास को अपने साथ लेकर गई। वहां महिला ने उसके साथ झगड़ा करने के साथ उसे मानसिक रूप से परेशान किया। जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। अपनी शिकायत में पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी अक्सर विकास को पैसे के लिए परेशान करते थे। 26 अप्रैल को महिला व उसके साथियों ने कृष्णा नगर के पास विकास के साथ झगड़ा भी किया था। पिता की शिकायत पर तीन महिलाओं सहित पांच के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed