{"_id":"61705f86cac086715f3b0c14","slug":"case-filed-against-18-people-including-popty-who-built-without-permission-rewari-news-rtk627610528","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति के निर्माण करने वाले पॉपटी सहित 18 लोगों पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति के निर्माण करने वाले पॉपटी सहित 18 लोगों पर मामला दर्ज
विज्ञापन
गांव मसानी में रेवाड़ी-सोहना मार्ग पर बिना अनुमति के वेयर हाउस व फार्म हाउस का निर्माण करने पर धारूहेड़ा थाना पुलिस ने पॉपर्टी डीलर, जमीन के हिस्सेदार सहित 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
डीटीपी कार्यालय के अधिकारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके कार्यालय ने 2 अगस्त 2018 को अनुचित तरीके से धारा 3, 6 व 7 का उल्लंघन कर नियंत्रित क्षेत्र में सड़क व बाउंड्री निर्माण करने पर भूमि मालिकों को नोटिस जारी किए थे। जिस पर प्रॉपर्टी डीलर रजनीश व आकाश सोमानी ने जवाब दिया, लेकिन वह संतोषजनक नहीं था। बाकी किसी ने भी न तो नोटिस का जवाब दिया और न ही व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में उपस्थित हुए। उक्त भूमि पर बिना अनुमति के वेयर हाउस, फार्म हाउस व अन्य प्रकार के निर्माण कर नियमों का उल्लंघन किया गया है। सरकार के पास किसी प्रकार का शुल्क जमा करवाए बगैर भूमि उपयोग का नेचर तब्दील किया गया है। इससे पहले भी आरोपियों को विभाग की तरफ से नोटिस जारी किए जा चुके हैं। जिसकी अनदेखी करते हुए निर्माण कार्य किए गए हैं। अधिकारी ने आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य बंद करवाने का अनुरोध किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने तीतरपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर रजनीश व उसके भाई भरत सिंह, विद्यासागर निवासी तीतरपुर- खलियावास, ईश्वर सिंह तीतरपुर-खलियावास, मसानी निवासी रविंद्र, रणबीर, मीर सिंह, राधेश्याम, कमलेश देवी, रामकुमार, अनिल कुमार, अशोक कुमार, खोल हाउस निवासी आकाश सोमानी, तीतरपुर-खलियावास निवासी दलीप सिंह, गिन्नी देवी भुदत्त कॉलोनी बल्लभगढ़, देशराज व करण सिंह निवासी तीतरपुर-खलियावास इत्यादि के खिलाफ मामला दर्ज किया है।