फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Car hits mother and son riding scooter

Rewari News: कार ने मारी स्कूटी सवार मां-बेटे को टक्कर

Wed, 22 Nov 2023 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 22 Nov 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Car hits mother and son riding scooter

विज्ञापन
रोहतक। दिल्ली रोड पर एग्रो मॉल के सामने मंगलवार शाम को कार चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर में मां-बेटा घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। ओमेक्स सिटी निवासी एडवोकेट गुणित धींगड़ा ने बताया कि शाम करीब छह बजे उसके छोटे भाई पुनीत की पत्नी गीता अपने चार साल के बेटे ओम के साथ स्कूटी पर सवार होकर बाजार में खरीदारी करने जा रही थी। जब दिल्ली रोड पर एग्रो मॉल के सामने पहुंची तो कार ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। गीता ने इसका विरोध जताया तो आरोपी चालक ने गाड़ी का टायर उसके पैर पर चढ़ा दिया और मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। साथ में परिजन भी आ गए। घायलों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया। देर रात तक किसी तरह का मामला दर्ज नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed