फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Canter collides with container parked on the side of the highway, driver dies

Rewari News: हाईवे किनारे खड़े कंटेनर से टकराया कैंटर, चालक की मौत

Sat, 23 Sep 2023 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 23 Sep 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Canter collides with container parked on the side of the highway, driver dies
रेवाड़ी। रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खड़े एक कंटेनर से कैंटर टकरा गया। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी करीब 38 वर्षीय संतोष कुमार दिल्ली के कापासहेड़ा निवासी राम संयोग राय के कैंटर पर बतौर ड्राइवर नौकरी करता था। राम संयोग राय कापसेहड़ा में कबाड़ी का काम करते हैं। उन्होंने अपने कैंटर में लकड़ी लोड करके दिल्ली से जयपुर भेजी थी। गाड़ी संतोष कुमार चला रहा था। संतोष कुमार जब कैंटर को लेकर दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कसौला चौक के निकट पहुंचा तो वहां हाईवे किनारे खड़े एक कंटेनर से टकरा गया। चालक संतोष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद राम संयोग राय और मृतक संतोष का ममेरा भाई रेवाड़ी पहुंचे। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed