{"_id":"6a08b3af3e3851097500f7e9","slug":"canter-collided-with-a-trailer-causing-traffic-jam-on-the-highway-rewari-news-c-198-1-rew1001-238537-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कैंटर को ट्राले ने मारी टक्कर, हाईवे पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कैंटर को ट्राले ने मारी टक्कर, हाईवे पर लगा जाम
Sat, 16 May 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 16 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर हुई वाहनों की टक्कर। स्रोत : स्थानीय नागरिक
धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव खरखड़ा स्थित फुट ओवरब्रिज के पास शनिवार सुबह करीब 9 बजे जयपुर से दिल्ली की ओर जा रही कैंटर को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्राले ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्राला चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। इसके चलते जाम लग गया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन हाईवे पर ही रुक गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया और जाम की स्थिति बन गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कैंटर और ट्राले के चालक सुरक्षित हैं।
सूचना मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु करवाने के लिए कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर जाम खुलवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने हाईवे पर तेज गति से दौड़ रहे भारी वाहनों पर नियंत्रण और नियमित निगरानी की मांग की है।