{"_id":"683b4d13f62a82370701bbf4","slug":"campaign-launched-against-encroachment-and-occupation-of-footpaths-rewari-news-c-198-1-rew1001-220362-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अतिक्रमण और फुटपाथों पर कब्जे के खिलाफ छेड़ा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अतिक्रमण और फुटपाथों पर कब्जे के खिलाफ छेड़ा अभियान
Sun, 01 Jun 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 7अभियान के दौरान अपनी बात रखते हरिंद्र यादव। स्रोत : समिति
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। पर्यावरण जागरूकता अभियान समिति के जिला उप प्रधान हरिंद्र यादव ने शनिवार को शहर में अतिक्रमण और फुटपाथों पर अवैध कब्जे के खिलाफ अभियान की शुरुआत की। इसके तहत वह शनिवार को बैनर लेकर अतिक्रमण वाले स्थानों पर गए और कार्रवाई की मांग की।
शहर में अतिक्रमण और फुटपाथों पर अवैध कब्जे के लिए हरिंद्र यादव ने प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। शहर के रेलवे रोड, नई सब्जी मंडी, गोकल बाजार, नाईवाली चौक, सरकुलर रोड के अलावा अन्य सड़कों पर फुटपाथ पर अवैध कब्जा है।
बावल रोड पर नर्सरी बनाने के नाम पर ग्रीन बेल्ट पर कब्जा किया गया है। हरेंद्र यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन है कि फुटपाथ, ग्रीन बेल्ट पर कब्जा नहीं किया जा सकता है। ऐसे स्थानों पर हुए अवैध कब्जों को हटवाना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उनकी संस्था इस अभियान को लगातार चलाएगी और भी लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा ताकि शासन और प्रशासन की पोल खोली जा सके।