{"_id":"691cbc5bd234e0cc6006eaa4","slug":"calling-upon-soldiers-to-bring-about-a-positive-change-in-their-thinking-rewari-news-c-198-1-rew1001-229142-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जवानों से सोच में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जवानों से सोच में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान
विज्ञापन
फोटो: 33 रेवाड़ी। रेवाड़ी पोस्ट का निरीक्षण करते हुए आरपीएफ महानिरीक्षक सह-प्रधान मुख्य सुर
रेवाड़ी। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) जयपुर मंडल के अंतर्गत रेवाड़ी पोस्ट में निरीक्षण के साथ सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महानिरीक्षक सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ज्योति कुमार सतीजा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने जवानों को सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
ज्योति कुमार सतीजा ने जवानों से अपनी सोच में सकारात्मक बदलाव लाने, खानपान सुधारने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने का आह्वान किया। उन्होंने प्रकृति से प्रेम करने, रक्तदान शिविर में भाग लेने और इंसानियत से जुड़े मूल्यों को अपनाने के महत्व पर जोर दिया।
उन्होंने जवानों से व्यक्तिगत समस्याएं सुनकर उनका निवारण भी किया। उनका कहना था कि यात्रियों और रेल संपत्ति की सुरक्षा में सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरुआत में सहायक सुरक्षा आयुक्त मनोज कुमार ने मुख्य अतिथि का पौधा देकर स्वागत किया। इसके बाद जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया और मुख्य अतिथि ने बैरिक के प्रांगण में पौधरोपण किया। कार्यक्रम के दौरान आरपीएफ पोस्ट की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
मुख्य अतिथि ने डॉग स्क्वायड समेत सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की और यात्रियों को बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्टेशन निरीक्षण के दौरान टिकट घर में यात्रियों से यूपीआई भुगतान के माध्यम से टिकट लेने की अपील की और रेलवे सुविधाओं की जानकारी ली।
आरपीएफ मित्र रमेश वशिष्ठ ने आगामी जागरूकता अभियानों और आरपीएफ मित्रों द्वारा किए गए कार्यों पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर निरिक्षक विनोद कुमार जांगड़े, सूचना विभाग इंस्पेक्टर दिनेश कुमार, एसआई अशोक कुमार, नारनौल चौकी इंचार्ज एसआई रमेश कुमार, जीआरपी एसआई सतपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।