फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Called the behavior of the MLA irresponsible

'विधायक का व्यवहार गैरजिम्मेदाराना'

Thu, 27 Jan 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Called the behavior of the MLA irresponsible
सुभाष पार्क में धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। सुभाषचंद्र बोस पार्क में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का विरोध धरना 51वें दिन वीरवार को भी जारी रहा। संयुक्त तालमेल कमेटी हरियाणा के आह्वान पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका यूनियन हरियाणा संबंधित केंद्रीय श्रमिक संगठन-एआईयू टीयूसी के बैनर तले यूनियन की जिला प्रधान तारा देवी की अध्यक्षता में धरना चल रहा है। गणतंत्र दिवस समारोह में बुधवार को कार्यकर्ता महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा को अपना ज्ञापन सौंपने पहुंचीं थी। प्रधान तारा देवी ने बताया कि इस दौरान शिष्टमंडल के साथ कोसली विधायक का व्यवहार गैरजिम्मेदाराना रहा। उन्होंने ऐसा क्यों किया, यह समझ से परे रहा। इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दु:खी हैं और उन्होंने शुक्रवार को कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव का पुतला फूंकने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

कामरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने बताया कि मुलाकात के दौरान शिष्टमंडल जब गणतंत्र दिवस समारोह की मुख्य अतिथि एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा के सामने अपनी बात रख रही थी, उस वक्त मंत्री के बोलने से पहले ही कोसली विधायक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बात बीच में काटकर अपनी बात शुरू कर दी। इस पर कार्यकर्ताओं ने एतराज जताया। ऐसा होने से यह शिष्टमंडल बेहद खिन्न है। उन्होंने शुक्रवार को कोसली विधायक का पुतला फूंकने का निर्णय लिया है। शिष्टमंडल की ओर से सौंपे गए ज्ञापन के जवाब में मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे उनकी बातों को मुख्यमंत्री के सामने रखेंगी।
विज्ञापन

इस शिष्टमंडल में कामरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट, यूनियन सचिव कृष्णा यादव, सुमित्रा देवी, सुमन देवी, निर्मला देवी और मुकेश देवी मौजूद रहीं। जिला प्रधान तारादेवी ने कहा कि विधायक ने ऐसा क्यों किया, यह बात उनके समझ से परे है। विधायक के इस आचरण व दुर्व्यवहार का सभी कार्यकर्ता विरोध करती हैं। इसी क्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 28 जनवरी को विधायक का पुतला फूंककर अपना रोष प्रकट करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव का कहना है कि वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पक्ष में हैं। वह सबकी बातों को मान देते हैं। मामले में विधायक के तौर पर मुख्यमंत्री से दोबारा बात करूंगा। पुतला जलाना या नहीं जलाना उनका हक है। सरकार से दो बार बातचीत हुई। तीसरी बार फिर बात करूंगा। इनको कोई बरगलाए नहीं। मामले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed