फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Call for youth to stay away from drugs through a volleyball match; villagers appreciate the initiative.

Rewari News: वॉलीबॉल मैच से युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान, ग्रामीणों ने सराहा

Sun, 30 Aug 2026 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 30 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Call for youth to stay away from drugs through a volleyball match; villagers appreciate the initiative.
युवाओं के साथ मैच खेलते पुलिसकर्मी। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। पुलिस की ओर से चलाए जा रहे खेलेगा भारत, जीतेगा भारत अभियान के तहत गांव परखोत्तमपुर में मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में थाना जाटूसाना के पुलिस कर्मचारियों और स्थानीय युवाओं ने भाग लिया। इसमें युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की गई।
विज्ञापन

थाना जाटूसाना प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में परखोत्तमपुर और आसपास के गांवों के युवाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मैच के दौरान पुलिसकर्मियों और युवाओं के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। मैदान पर मौजूद ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर निरीक्षक विद्यासागर ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के साथ जीवन में अनुशासन की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ‘नशा छोड़ो, खेलों से नाता जोड़ो’ के संदेश को युवाओं तक पहुंचाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से पुलिस और आमजन के बीच आपसी विश्वास मजबूत होता है। इससे युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। ग्रामीणों और युवाओं ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed