{"_id":"672923deec043250a0047574","slug":"cabinet-minister-vipul-goyal-will-be-the-new-chairman-of-district-grievance-redressal-committee-rewari-news-c-198-1-rew1001-211266-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल होंगे जिला कष्ट निवारण समिति के नए अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल होंगे जिला कष्ट निवारण समिति के नए अध्यक्ष
Tue, 05 Nov 2024 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 05 Nov 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार ने रेवाड़ी जिला कष्ट निवारण समिति का अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को बनाया है। इससे पहले परिवेदना समिति की अध्यक्ष पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री सीमा त्रिखा थीं।
कष्ट निवारण समिति की बैठक 4 महीने से नहीं हुई है। 30 जून को अंतिम बार समिति की बैठक हुई थी। तब बैठक में कुल 16 परिवार रखे गए थे, जिनमें से 11 का मौके पर समाधान कर दिया गया था और पांच मामलों को लंबित रखते हुए उनमें प्रभावी किए जाने के निर्देश जारी किए गए थे। दो मामले ऐसे थे जो काफी चर्चित हुए थे और उन मामलों पर सभी की निगाहें हैं। एक मामले में गांव बोहतवास अहीर निवासी बाबूलाल ने अपनी शिकायत में बताया था कि करीब आठ महीने पहले उसके बेटे की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को तो पकड़ लिया है, लेकिन बाकी दो आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं किए गए हैं। पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने पुलिस अधीक्षक से स्वयं ठोस कार्यवाही करने को कहा था। यह मामला समिति में काफी चर्चित हुआ था।
जमीन मामले में पुख्ता दस्तावेज प्रस्तुत करने के दिए थे आदेश
दूसरे मामले में कोर्ट रोड निवासी ओमप्रकाश ने नगर परिषद की भूमि पर कोर्ट रोड पर बनी एक दुकान की जमीन ऑक्शन में खरीदने के बावजूद उसके नाम नहीं होने की शिकायत की थी। नगर परिषद अधिकारी ने बताया था कि वर्ष 1990 में इन भूखंडों की नीलामी की गई थी। अभी तक कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे ओमप्रकाश का मालिकाना हक साबित होता हो। इस पर पूर्व शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिए थे कि परिवादी एक सप्ताह में अपने पुख्ता दस्तावेज प्रस्तुत करें, उसके बाद ही इस शिकायत पर विचार किया जाएगा। इस मामले पर भी सभी की निगाहें हैं।