फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   by foot marching sp assured residents of security

Rewari News: पैदल मार्च कर एसपी ने शहरवासियों को दिया सुरक्षा का भरोसा

Tue, 21 Mar 2023 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 21 Mar 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
by foot marching sp assured residents of security
शहर में पैदल मार्च निकालते एसपी राजेश कुमार।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने मंगलवार की शाम शहर में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। पैदल गश्त करते हुए एसपी ने आम जन में सुरक्षा भावना का संचार किया। पुलिस अधीक्षक का पैदल मार्च शहर के सवेंदनशील व भीड़भाड़ वाली जगहों से धारूहेड़ा चुंगी से शुरू होकर प्रमुख बाजारों से होते हुए नारनौल रोड पर मोहल्ला कुतुबपुर में संपन्न हुआ। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मंगलवार की शाम पुलिस बल के साथ धारूहेड़ा चुंगी पर पहुंचे। यहां से पुरानी तहसील, पंजाबी मार्केट होते हुए गोकलगेट चौकी में पहुंचे। इस दौरान एसपी ने दुकानदारों व व्यापारियों से संवाद भी किया। एसपी ने कहा कि बाजार में कोई भी उपद्रव ना करें।

अगर कोई ऐसा करता है तो पुलिस को सूचित करें, पुलिस आपका सहयोग करेगी। आपकी सतर्कता से न सिर्फ अपराध रुकेगा बल्कि क्षेत्र में शांति भी रहेगी। उन्होंने कहा कि कहीं भी कोई समस्या हो तो वह पुलिस को सूचना दें। अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखता है तो उसके लिए तत्काल पुलिस को बताये। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है। एसपी ने व्यापारियों से अपनी सुरक्षा व अपराधों की रोकथाम को प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की। साथ ही अपराध रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया। इसके अलावा थाना व चौकी प्रभारियों को व्यापारियों से इस समस्या के समाधान हेतु संपर्क में रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed