फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Buying stolen mobile phone became expensive, two arrested

Rewari News: चोरी का मोबाइल फोन खरीदना पड़ा महंगा, दो गिरफ्तार

Fri, 05 Apr 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 05 Apr 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Buying stolen mobile phone became expensive, two arrested
रेवाड़ी। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने भक्ति नगर में एक मकान से चोरी हुए मोबाइल फोन को खरीदने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान चंडीगढ़ के मनी माजरा की इंद्रा कालोनी निवासी दर्पण व रामसिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपियों को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि भक्ति नगर रेवाड़ी निवासी कृष्ण कुमार ने शिकायत में बताया था कि 29 दिसंबर 2023 को उसके मकान से मोबाइल फोन व नकदी चोरी करके कोई ले गया था। पुलिस ने थाना माडल टाउन में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। पुलिस ने बुधवार को चोरी हुए मोबाइल फोन को खरीदने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed