फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   bus problme

रेवाड़ी-बेरली-दड़ौली रूट पर एक बजे के बाद नहीं मिलती रोडवेज बस, छात्र सबसे ज्यादा परेशान

Wed, 28 Aug 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
bus problme
बेरली रोड पर एक बस होने के कारण इस प्रकार रहती है भीड़। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी से बेरली, दड़ौली रूट पर दोपहर 1 बजे के बाद रोडवेज बसों की संख्या कम होने के कारण छात्रों को समस्या उठानी पड़ रही है। छात्रों का कहना है कि पहले 1 बजे के बाद दो बसें चलती थी, तब तक कोई समस्या नहीं थी। इसी के चलते छात्रों ने पास बनवाए थे। अब केवल एक ही बस ढाई बजे चलती है, जो खुशपुरा से टुमना की तरफ मुड़कर कोसली निकल जाती है, और दडौली तक नहीं जाती। इस वजह से छात्रों को 3 से 4 किलोमीटर पैदल चलकर जाना पड़ता है। प्राइवेट बस चालक पास मान्य नहीं करते हैैं। उन्हें कई देर तक रोड़वेज बस का इंतजार करना पड़ता है। एक ही बस चलने की वजह से बस में भीड़ ज्यादा हो जाती है जिस वजह से आए दिन चोरियां हो रही है। उन्होंने बताया कि दोपहर 1 बजे के बाद केवल एक ही बस जाती है। उसी समय कॉलेजों के विद्यार्थियों का घर जाने का समय होता है। लेकिन बसों की संख्या 2 से घटाकर 1 कर दी गई है। इस वजह से बस में भीड़ ज्यादा हो जाती है। छात्र जान जोखिम में डालकर खिड़की में खड़े होकर या छत पर बैठकर सफर करते हैं, जिससे दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। छात्रों का कहना है कि कई बार शिकायत देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

रोहित ने बताया कि काफी देर है इंतजार करने के बाद बस मिलती है। प्राइवेट बस में पास मान्य नहीं करते हैं। इतनी देर में बस आने के कारण रोडवेज में भीड़ ज्यादा हो जाती है। जिस वजह से दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

नितिन ने बताया कि उसे दडौली तक जाना होता है, लेकिन बस खुशपुरा से मुड़कर कोसली की तरफ चली जाती है। इतनी गर्मी में 3 -4 किलोमीटर पैदल चलकर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयंत ने बताया कि एक ही बस होने के कारण भीड़ ज्यादा हो जाती है। भीड़ की वजह से आए दिन चोरियां हो रही हैं और भीड़ की वजह से कुछ पता भी नहीं चल पाता है।
दीपक ने बताया कि भीड़ की वजह से खिड़की में खड़े होकर या छत पर बैठकर सफर करने को मजबूर हैं। इससे हमेशा दुर्घटना का डर भी बना रहता है।
महाप्रबंधक राजीव नागपाल ने कहा कि मामला अभी संज्ञान में आया है। बसें चलाई जाएगी और जल्द ही विद्याथियों की समस्याओं का समाधान का किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed