{"_id":"68f2a0efaed408cb22056bfd","slug":"burn-ward-to-be-set-up-in-trauma-centre-for-diwali-rewari-news-c-198-1-rew1001-227660-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दीपावली को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर में बनाया जाएगा बर्न वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दीपावली को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर में बनाया जाएगा बर्न वार्ड
Sat, 18 Oct 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। दीपावली को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर में बर्न वार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ताकि पटाखों से झुलसने वालों को बेहतर इलाज मिल सके। बर्न वार्ड में 24 घंटे तक 2 चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है।
अभी तक जलने के गंभीर मरीजों को उपचार के लिए रेवाड़ी से गुरुग्राम या रोहतक भेजना पड़ता था, जिससे कीमती समय नष्ट हो जाता था। अब जिले में ही आधुनिक उपकरणों और प्रशिक्षित डॉक्टरों की देखरेख में मरीजों को तत्काल उपचार मिल सकेगा। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बर्न वार्ड में विशेष बेड, ड्रिप और ड्रेसिंग की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
सिविल सर्जन डॉक्टर नरेंद्र दहिया ने बताया कि दिवाली से पहले यह वार्ड पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत इस्तेमाल किया जा सके। विभाग ने लोगों से अपील की है कि त्योहार पर सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें, पटाखे चलाते समय सावधानी बरतें और बच्चों को अकेले पटाखे न चलाने दें। सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है, जिससे त्योहार खुशियों के साथ सुरक्षित भी बने रहेंगे।