फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   buniyad level three exam will be held for first time 284 students of rewari will participate

Rewari News: पहली बार होगी बुनियाद लेवल तीन की परीक्षा, जिले के 284 विद्यार्थी लेंंगे भाग

Mon, 13 Mar 2023 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 13 Mar 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
buniyad level three exam will be held for first time 284 students of rewari will participate
स्कूल की छुट्टी होने पर बाहर आती छात्राएं। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। बुनियाद लेवल दो में अधिक विद्यार्थी उत्तीर्ण होने की वजह से पहली बार बुनियाद लेवल तीन की परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें रेवाड़ी जिले से 284 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें 140 लड़कियां व 144 लड़कें शामिल होंगे। हालांकि, अभी तक परीक्षा की तारीख तय नहीं की गई है, लेकिन शिक्षा विभाग का दावा है कि अप्रैल माह के शुरुआत में ही परीक्षा आयोजित कर दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि बुनियाद के लिए प्रदेशभर से 4500 विद्यार्थियों का ही चयन किया जाता है, लेकिन इस बार 5830 विद्यार्थी परीक्षा में पास हो गए। जिसकी वजह से विभाग ने फैसला लिया है कि बुनियाद के तहत एक और लेवल तीन की परीक्षा ली जाएगी। इसके बाद 4500 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। बता दें फिलहाल रेवाड़ी व कोसली बुनियाद केन्द्रों पर 129 विद्यार्थी मुफ्त कोचिंग ले रहे हैं।
विद्यार्थियों की होगी कोचिंग के लिए काउंसलिंग
बुनियाद लेवल तीन की परीक्षा के बाद उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों की काउंसलिंग की जाएगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की उसके लिए टीम गठित की जाएगी। अधिकारी कोचिंग को लेकर बच्चों से सवाल-जवाब करेंगे। बच्चों से अधिकारी कोचिंग के लिए घर से दूर रहने, व्यवस्था, कोचिंग लेने का मन है कि नहीं, माता-पिता की अनुमति है कि नहीं जैसे कई तरह के सवाल करेंगे। अगर कोई बच्चा बुनियाद की कोचिंग लेना चाहता है और माता-पिता अकेले घर से दूर हॉस्टल में नहीं भेजना चाहते तो उनसे भी अधिकारी इस बारे में बात करेंगे और समस्या का समाधान करेंगे।
विज्ञापन

जेईई व नीट की दी जाती है कोचिंग
बुनियाद कार्यक्रम के तहत शिक्षा विभाग की ओर से नौवीं कक्षा से ही बच्चों को जेईई व नीट की परीक्षा के लिए तैयार करना आरंभ कर दिया जाता है, जिसके लिए नौवीं व दसवीं कक्षा में ही उन्हें नीट व जेईई की बेसिक कोचिंग दी जाती है। बच्चों को तीन दिन केंद्रों में और तीन दिन ऑनलाइन माध्यम से कोचिंग दी जाती है। ऑनलाइन कोचिंग के लिए विभाग द्वारा बच्चों को टैबलेट दिए जाते हैं, जिनके जरिए बच्चे कोचिंग लेते हैं। वहीं ऑफलाइन कोचिंग के लिए केन्द्रों में विभाग द्वारा ही टीवी सैट की व्यवस्था की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुनियाद लेवल दो परीक्षा में ज्यादा विद्यार्थी उत्तीर्ण होने की वजह से अब लेवल तीन की परीक्षा विभाग द्वारा आयोजित करवाई जाएगी। जिसमें रेवाड़ी जिले से 284 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। विभाग ने अभी तक परीक्षा की तारीख फाइनल नहीं की है, लेकिन अप्रैल माह के शुरुआत तक परीक्षा आयोजित करवाने की संभावना है। उसके विद्यार्थियों की काउंसलिंग की जाएगी।
- अशोक नामवाल, जिला गणित विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed