Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rs 3.93 crore will be spent on the expansion of the sewerage system in Dharuhera.

Rewari News: धारूहेड़ा में सीवरेज व्यवस्था के विस्तार पर खर्च होंगे 3.93 करोड़ रुपये, शेष स्वीकृत क्षेत्र में बिछेगी सीवर लाइन

Mon, 16 Nov 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 16 Nov 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Rs 3.93 crore will be spent on the expansion of the sewerage system in Dharuhera.
धारूहेड़ा। औद्योगिक नगरी में बढ़ती आबादी और शहरी विस्तार के बीच सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करने की दिशा में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने कदम उठाया है। विभाग ने शहर के शेष स्वीकृत क्षेत्र अप्रूव्ड कॉलोनियों में सीवर लाइन बिछाने और निर्माण के लिए करीब 3.93 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है।
विज्ञापन

इस परियोजना के पूरा होने से धारूहेड़ा के उन क्षेत्रों में सीवरेज व्यवस्था विकसित करने का रास्ता साफ होगा, जो अभी तक स्वीकृत योजना के बावजूद सीवर नेटवर्क से पूरी तरह नहीं जुड़ पाए हैं।
विज्ञापन

विभाग की ओर से जारी निविदा के अनुसार इस परियोजना में केवल सीवर लाइन बिछाने तक ही काम सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सीवरेज के पानी को एकत्र करने और आगे पहुंचाने के लिए आवश्यक ढांचागत सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इसके तहत कलेक्टिंग टैंक, पंप चैंबर, चारदीवारी और चौकीदार कक्ष का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा विद्युत उपकरणों की स्थापना, बिजली कनेक्शन तथा सौर ऊर्जा से संबंधित व्यवस्थाएं भी परियोजना का हिस्सा होंगी।
निविदा के अनुसार कार्य पूरा करने के लिए 550 दिनों की अवधि निर्धारित की गई है। टेंडर में 200 एमएम एचडीपीई राइजिंग मेन पाइप लाइन बिछाने का कार्य भी शामिल है।
इसके साथ ही गेल गैस पाइपलाइन की क्रॉसिंग और अन्य तकनीकी कार्य भी किए जाएंगे। जहां सामान्य तरीके से पाइप लाइन बिछाना संभव नहीं होगा, वहां माइक्रो टनलिंग तकनीक का इस्तेमाल करने का प्रावधान रखा गया है।
परियोजना के तहत एमपीएस बास रोड पर भी महत्वपूर्ण कार्य प्रस्तावित हैं। इसके लिए धारूहेड़ा एसटीपी परिसर में लगे 320 केवीए डीजी सेट और 270 केवीए ट्रांसफॉर्मर को स्थानांतरित कर एमपीएस बास रोड स्थित नए स्थान पर स्थापित करने का कार्य शामिल किया गया है।
इसके अतिरिक्त श्मशान घाट स्थित मौजूदा बूस्टर स्टेशन और एसटीपी से जुड़ी डिस्पोजल व्यवस्था के संचालन एवं रखरखाव का प्रावधान भी निविदा में शामिल है।

छह साल तक रखरखाव की भी जिम्मेदारी
इस परियोजना की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि इसमें निर्माण के साथ-साथ संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी भी शामिल की गई है। निविदा में छह वर्ष तक रखरखाव तथा तीन महीने के ट्रायल रन का प्रावधान है। इससे निर्माण के बाद सीवरेज व्यवस्था के संचालन और उसकी कार्यक्षमता बनाए रखने पर भी ध्यान दिया जा सकेगा।


इन सवालों का जवाब मिलना भी जरूरी
इस परियोजना की वास्तविक उपयोगिता तभी सामने आएगी, जब यह स्पष्ट होगा कि शहर की किन-किन कॉलोनियों और वार्डों को इससे जोड़ा जाएगा। परियोजना के तहत कितने किलोमीटर सीवर लाइन बिछाई जाएगी, कलेक्टिंग टैंक और पंप चैंबर किन स्थानों पर बनाए जाएंगे तथा सीवरेज का पानी किस एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा, यह जानकारी भी सार्वजनिक होनी चाहिए। शहरवासियों की उम्मीद है कि इस परियोजना को निर्धारित समय में पूरा किया जाएगा और इसका लाभ केवल कागजों तक सीमित न रहकर धरातल पर भी दिखाई देगा। बढ़ती आबादी और तेजी से विकसित हो रहे धारूहेड़ा के लिए मजबूत सीवरेज नेटवर्क बेहद जरूरी है। ऐसे में करीब 3.93 करोड़ रुपये की यह परियोजना शहर की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

वर्जन:
धारूहेड़ा की सीवरेज व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कुछ पाइप लाइनें बदलनी हैं और दो एमपीएस बनने हैं।-जयप्रकाश, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग, धारूहेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed