{"_id":"63f50c09f24aa087eb082f00","slug":"bulldozer-running-on-construction-in-illegal-colony-being-developed-in-three-acres-rewari-news-c-17-1-73464-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: तीन एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में हुए निर्माण पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: तीन एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में हुए निर्माण पर चला बुलडोजर
Tue, 21 Feb 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 21 Feb 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार की टीम ने मंगलवार को फदनी-बुड़ाना रोड पर 3 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में हुए निर्माणों पर बुलडोजर चलाया। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया। जिला नगर योजनाकार ने कहा कि भविष्य में भी जिले के अन्य स्थानों पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी।
जिला नगर योजनाकार मंदीप सिंह सिहाग ने बताया कि मंगलवार को टीम ने फदनी-बुडाना रोड पर लगभग 3 एकड़ में अवैध रूप से विकसित हो रही अवैध कालोनी में 7 डीपीसी, 9 प्रीकॉस्ट आरसीसी चारदीवारी और 4 अवैध टिनशेड पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। उन्होंने आमजन से अनुरोध किया है कि नियंत्रित क्षेत्र, शहरी क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण न करे तथा प्लाट खरीदने से पहले इस कार्यालय से उस कॉलोनी की वैधता बारे सुनिश्चित करें ताकि विभागीय कार्रवाई और आर्थिक नुकसान से बचाव हो सके।
कहा कि किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले नियमानुसार अनुमति लें। अवैध कॉलोनी काटने वाले प्रोपर्टी डीलर आम जन को झूठे सब्जबाग दिखाकर खाली भूमि पर प्लाट बेच देते हैं। इससे सामान्य जनता को तब पता चलता है जब उस स्थल पर अवैध निर्माण शुरू करने पर कार्रवाई की जाती है। उस समय जिस व्यक्ति द्वारा वह प्लॉट खरीदा गया है वह अपने आपको ठगा हुआ महसूस करता है। इसलिए आमजन से बार-बार यही अपील की जाती है कि किसी भी अवैध कॉलोनी में कोई प्लॉट न खरीदें ताकि आमजन की गाढ़ी कमाई बेकार न जाए।