फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   B.Tech student beaten and looted of gold chain

Rewari News: बीटेक के छात्र से मारपीट कर सोने के चेन लूटी

Thu, 21 Sep 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 21 Sep 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
B.Tech student beaten and looted of gold chain
धारूहेड़ा (रेवाड़ी)। औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा में बाइक सवार 2 युवकों ने बीटेक की पढ़ाई कर रहे एक छात्र के साथ मारपीट कर उसकी सोने की चेन लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद वे मौके से भाग गए। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मूलरूप से महाराष्ट्र के चन्द्रपुर निवासी प्रिंस सिंह गुरुग्राम की बीएमएल मुंजाल यूनिवर्सिटी में बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं। फिलहाल प्रिंस धारूहेड़ा के पैराडाइज स्टे पीजी में रहते हैं। पीड़ित ने बताया कि वह बुधवार की रात अपने पीजी से बाहर निकलकर टहलने गए थे। 100 मीटर आगे चलते ही पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए 2 युवक उनके पास पहुंचे। युवकों ने उन्हें रोककर फोन छीनने का प्रयास किया। उन्होंने जब फोन नहीं दिया तो एक युवक ने उनके हाथ को दांत से काट लिया। इसके बाद युवकों ने उनसे सोने की चेन लूट ली। वारदात को अंजाम देने के युवक वहां से भाग गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed