{"_id":"67914f55a87ab90c630f2c44","slug":"bsnl-launches-new-iftv-service-in-partnership-with-sky-pro-rewari-news-c-198-1-rew1001-214296-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बीएसएनएल ने स्काई-प्रो की साझेदारी के साथ नई आईएफटीवी सेवा शुरू की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बीएसएनएल ने स्काई-प्रो की साझेदारी के साथ नई आईएफटीवी सेवा शुरू की
Thu, 23 Jan 2025 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने स्काई-प्रो की साझेदारी के साथ नई आईएफटीवी सेवा की शुरु की है। इससे बीएसएनएल के एफटीटीएच ग्राहकों को आधुनिक टीवी की सेवाएं मिलेंगी।
बीएसएनल रेवाड़ी के महाप्रबंधक पूरनचंद ने बताया कि बीएसएनएल के फाइबर ग्राहक अब खेल, मनोरंजन और शैक्षिक कंटेंट के साथ 400 से अधिक लाइव चैनल, ओटीटी प्लेटफार्म और अन्य मूल्यवर्धित सेवाओं का आनंद हाई-डेफिनिशन में बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के ले सकते हैं। बीएसएनएल आईएफटीवी अपनी नवीनतम विशेषताओं और विस्तृत चैनल लाइनअप के साथ भारत में घरेलू मनोरंजन का चेहरा बदलने के लिए तैयार है और फाइबर ग्राहकों के टेलीविजन अनुभव में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। बीएसएनएल एफटीटीएच ग्राहक, आईपीटीवी सेवा का उपयोग करने के लिए अपने बीएसएनएल एफटीटीएच खाते से जुड़े मोबाइल नंबर के साथ पंजीकरण करें। अपने एंड्रॉइड टीवी में स्काईप्रो आईपीटीवी ऐप डाउनलोड करें। अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉग इन कर सकते हैं।
डेटा-मुक्त स्ट्रीमिंग के तहत अपने डाटा पैक का उपयोग किए बिना टीवी देखने का आनंद लिया जा सकता है। यह सेवा स्मार्ट टीवी पर उपलब्ध है और बीएसएनएल के ब्रॉडबैंड नेटवर्क द्वारा संचालित है। यह सेवा बीएसएनएल एफटीटीएच उपभोक्ताओं के लिए निशुल्क है। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए किसी सेट-टॉप बॉक्स की आवश्यकता नहीं है।