फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   BRO jawan injured in road accident dies during treatment

Rewari News: सड़क हादसे में घायल हुए बीआरओ के जवान की उपचार के दौरान मौत

Sat, 15 Apr 2023 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
BRO jawan injured in road accident dies during treatment
रेवाड़ी। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-11 पर गांव नांधा मोड़ के निकट कार की टक्कर से घायल हुए सीमा सड़क संगठन बीआरओ के जवान की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कुंड चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार गांव मनेठी के रहने वाले उमेश यादव एक अप्रैल को रेवाड़ी में आयोजित शादी कार्यक्रम में गए थे। रात को अपने दोस्त अनूप यादव के साथ वापस लौट रहे थे। रात को गांव नांधा मोड़ के निकट एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। टक्कर काफी तेज थी। इस हादसे में उमेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना में उमेश व अनूप घायल हो गए थे। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उमेश को दिल्ली रेफर कर दिया गया था। दिल्ली स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान वीरवार को उमेश की मौत हो गई। उमेश की मौत से उनके परिवार में शोक की लहर है। गांव मनेठी के रहने वाले उमेश यादव सीमा सड़क संगठन में कार्यरत थे और वर्तमान में उनकी ड्यूटी लेह में थी। वह छुट्टी लेकर अपने घर आए हुए थे। कुंड चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed