फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Breaking the dahi handi and assuming the form of Shri Radha-Krishna

दही हांडी फोड़ी और श्रीराधा-कृष्ण का स्वरूप धारण कर मोहा मन

Fri, 19 Aug 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Breaking the dahi handi and assuming the form of Shri Radha-Krishna
शिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल डहीना में जन्माष्टमी उत्सव में भाग लेते बच्चे। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें जहां बच्चों ने श्रीराधा-कृष्ण स्वरूप धारण मन मोहा, वहीं दही हांडी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस दौरान शिक्षकों ने भी श्रीकृष्ण लीला पर प्रकाश डाला और बच्चों को अपनी कला को प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

गांव तिहाड़ा स्थित सी आर इंटरनेशनल स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर श्रीकृष्ण की वेशभूषा धारण की हुए नन्हे बच्चों ने सभी का मन मोहा व दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। स्कूल डायरेक्टर योगेश तिवारी, ब्रह्मजीत सिवाच व हंसराज नांदल व ललिता लुंगाणी ने सभी को कृष्ण जन्मोत्सव की बधाई दी।
विज्ञापन

उधर, गांव लाखनौर स्थित विवेकानन्द पब्लिक स्कूल में कक्षा दूसरी के छात्र धीरज ने मटकी फोड़ने की रस्म पूरी की। स्कूल की छात्राओं ने राधा की भूमिका में झूला झूला। प्राचार्य पवित्रा यादव ने बच्चों को जन्माष्टमी के बारे में बताया। निदेशक एडवोकेट सुधीर यादव ने सभी को शुभकामनाएं दीं। उधर, गांव रोलियावास स्थित विकास इंटरनेशनल स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी पर संाकृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ निदेशक देवेन्द्र यादव व प्राचार्य मनीषा यादव ने किया। इस मौके पर श्रीकृष्ण जन्म से लेकर कंस वध की मनमोहक-झलकियां भी प्रस्तुत की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
बच्चों ने निकाली झांकियां
रेवाड़ी। गांव मोहनपुर स्थित ज्ञानदीप ग्रुप ऑफ एजुकेशन के ज्ञानदीप मॉडल स्कूल में जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छाटे बच्चें ने राधा-कृष्णा बनकर झांकियां निकाली तथा कार्यक्रम की गरिमा को आगे बढ़ाते हुए नृत्य व संगीत कौशल का भी प्रमाण दिया। स्कूल डायरेक्टर रोहताश यादव व प्राचार्या सुनीता यादव ने सभी को जन्माष्टमी की बधाई दी।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की बधाई दी
गांव जलालपुर। पुष्पा कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जन्माष्टमी पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर प्रकाश डाला। स्कूल संचालक सुरेन्द्र सिंह चौहान ने अपने संबोधन में बच्चों को जन्माष्टमी के बारे में बताया। प्राचार्य मुनेश यादव ने सभी बच्चों को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की बधाई दी।
श्रीकृष्ण के बाल जीवन की लीला के बारे में बताया
रेवाड़ी। ज्ञानदीप विद्या मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जन्माष्टमी कार्यक्रम में बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण संबंधित नाटक, नृत्य, भजन प्रस्तुत सबका मन मोह लिया। प्रधानाचार्य नलिनी प्रकाश तथा विद्यालय संचालिका शशिबाला ने सभी विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण के बाल जीवन की लीला बताते हुए बच्चों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देकर कार्यक्रम को विराम दिया।
सैनी पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सैनी सभा के प्रधान नवीन सैनी ने विद्यार्थियों को जन्माष्टमी पर्व की बधाई दी। प्राचार्या अनीता यादव ने विद्यार्थियों को जन्माष्टमी पर्व का महत्व बताते हुए बधाई दी। इस अवसर पर सैनी सभा के प्रधान नवीन सैनी, पूर्व प्रधान चेतराम सैनी, उपप्रधान दीपक सैनी, महासचिव मनोज सैनी, सह सचिव कैलाश सैनी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सैनी व कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे। उधर, धारूहेड़ा स्थित मैक्विजन ग्रप ऑफ स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। बच्चों ने रंग बिरंगी डेऊस में सजकर श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन किया। कार्यक्रम शुभारंभ संस्था के निंदेशक बिरेन्द्र सिंह दीप प्रज्वलित करने के बाद श्रीकृष्ण को मक्खन मिसरी का भोग लगाकर किया। स्कूल प्रिसिंपल भावना तंवर ने बताया कि कैसे भगवान श्री कृष्ण ने बल और बुद्धि से बुराई पर विजय प्राप्त की।
कृष्णा पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस व झूला मेकिंग प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
रेवाड़ी। शिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल डहीना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने भाग लेकर सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए। इस दौरान कई प्रतियोगिताए आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रतिभागियों को स्कूल प्राचार्य महेश कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने सभी बच्चों व स्कूल स्टाफ को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी।
उधर, कृष्णा पब्लिक स्कूल नाहड़ रोड रेलवे स्टेशन कोसली में जन्माष्टमी को बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस व झूला मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में रिटायर्ड डिप्टी डारेक्टर (प्रवर्तन निदेशालय) मान सिंह यादव संस्था चेयरमैन राजबीर यादव, सुनील गोयल, दुष्यंत यादव सरपंच झाल, प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार वर्मा, उपप्राचार्य डॉ. मंजीत यादव, एडवोकेट राकेश यादव नाहड़ व सभी अध्यापकों ने बच्चों को जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई दी। दिल्ली रोड स्थित गुरुकुलम द स्कूल मसानी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को बडे़ उत्साह के साथ मनाया। इस मौके पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूल में बच्चे कृष्ण व राधा की पोशाक पहने नजर आए, जिनमें दक्ष, तक्ष, भविष्य, हर्षित, याना, देवांश ने मनमोहक नाटक प्रस्तुत किया। निर्णायक की भूमिका में उपस्थित अध्यापकों ने बच्चों को बधाई देते हुए स्वर्णिम भविष्य की कामना की।

गोपियां बनीं छात्राओं ने श्रीकृष्ण स्वरूप को खूब रिझाया
रेवाड़ी। वृंदावन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में वीरवार को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर नवदीप लांबा व प्राचार्या उषा यादव द्वारा भगवान कृष्ण के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान आयोजिन कार्यक्रम में गोपियां बनीं छात्राओं ने श्रीकृष्ण स्वरूप को खूब रिझाया। डायरेक्टर ने छात्रों को बताया कि कैसे भगवान श्री कृष्ण ने बल और बुद्धि से बुराई पर विजय प्राप्त की। इस दौरान प्रीति शर्मा, नेहा शर्मा, सुषमा लांबा, ललिता अदलखा, सोनम, कृष्णा, सुरेंद्र, अशोक आदि उपस्थित रहे। रसियावास रोड स्थित सनराइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल बावल में जन्माष्टमी मनाई गई। छोटे-छोटे बच्चे राधा कृष्ण बन मनमोहक अंदाज में सबके मन को भाए। इस अवसर पर प्राचार्य भारती चौधरी व कोऑर्डिनेटर नीति शर्मा ने सब को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। गांव सहारनवास स्थित सनग्लो इंटरनेशनल स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के उपाध्यक्ष व स्कूल के चेयरमैन वीपी यादव ने सराहना की। प्राचार्य निधि कालरा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कंपनी बाग स्थित हरिसिंह पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुभारंभ प्रधानाचार्य गरिमा यादव ने मां सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर कक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रधानाचार्य ने सभी को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की बधाई दी। गांव दडौली स्थित राव निहाल सिंह पब्लिक स्कूल में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने श्रीकृष्ण के बाल रूप व गोपियों के रूप में अपनी कला का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने भी डांस कला में अपनी प्रस्तुति पेश की। विद्यालय चेयरमैन राय सिंह यादव व प्राचार्य सरित यादव ने कार्यक्रम में प्रतिभागी विद्यार्थियों को उत्साह वर्धन करते हएु सभी को जन्माष्टमी व गोगानवमी की बधाई व शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed