फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Breaker making work started after protest

Rewari News: विरोध के बाद ब्रेकर बनाने का काम शुरू

Sun, 28 Jul 2024 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 28 Jul 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Breaker making work started after protest
रेवाड़ी। नारनौल रोड स्थित हरिनगर फ्लाईओवर टी-प्वाइंट पर सड़क सुरक्षा के लिए नागरिकों ने लगातार धरना-प्रदर्शन किया था। इसको लेकर प्रशासन ने यहां स्पीड ब्रेकर बनवाने, लाइट, सर्विस रोड को चौड़ा करने और नारनौल की तरफ से आने वाले वाहनों को सर्विस रोड से आने का संकेत बोर्ड लगाने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह एडवोकेट, कैलाश चंद कार्यकारी अध्यक्ष एम्स संघर्ष समिति, सुरेंद्र सिंह रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने संघर्ष में शामिल नागरिकों का आभार जताया है। एसयूसीआई कम्युनिस्ट ने सचिवालय पर पहले एक दिवसीय धरना आयोजित किया था। हरिनगर में आस-पास के लोगों की एक पंचायत आयोजित की गई थी, जिसमें संघर्ष समिति का गठन किया गया था। संघर्ष समिति के बैनर तले सचिवालय पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। इसके बाद प्रशासन ने सक्रियता दिखाई।
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह ने कहा कि हरिनगर फ्लाईओवर टी-प्वाइंट पर फ्लाईओवर बनाते समय ही सुरक्षा व्यवस्था के सही प्रबंध कर दिए जाते तो तमाम दुर्घटनाएं नहीं होतीं। हरिनगर फ्लाईओवर टी प्वाइंट का जिस तरह से निर्माण किया गया है, वह सुरक्षा के मानदंडों से किसी भी लिहाज से ठीक नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed