{"_id":"5e2f311c8ebc3e4ae83b9cb4","slug":"bpl-cordholder-rewari-news-rtk5393010197","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डिपो पर खराब गेहूं बांटने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डिपो पर खराब गेहूं बांटने पर हंगामा
विज्ञापन
खराब गेंहू दिखाती महिलाएं(
- फोटो : Rewari
राशन डिपो में जनवरी माह के लिए बीपीएल कार्ड धारकों को देने के लिए आए गेहूं की घटिया क्वालिटी को लेकर महिलाओं ने रोष जताते हुए लेने से इंकार कर दिया। नाराज महिलाओं ने इस गेहूं को वापस लेने की मांग की व दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं,खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने शिकायत के बाद आनन-फानन में डिपो से पुराना गेहूं उठवाकर नया गेहूं भिजवा दिया है।
शहर की दो दर्जन से ज्यादा राशन डिपो में जनवरी माह में बीपीएल परिवारों को गेहूं वितरित किया जा रहा था। इसी क्रम में सोमवार को मोहल्ला मुक्तिबाड़ा में डिपोधारक द्वारा वितरित किए गए बीपीएल कार्डधारकों द्वारा गेहूं को खराब और गंदा बताकर कार्डधारकों ने लेने से इंकार कर दिया गया। बीपीएल कार्डधारकों ने बताया कि उन्हें पिछले कई महीनों से सड़ा गला अनाज दिया जा रहा है, जिसके खाने से अक्सर उनके परिवार के सदस्य बीमार पड़ जाते हैं। संबंध में महिलाओं ने डीसी से इस गलती के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं जैसे ही खराब क्वालिटी के गेहूं को कार्डधारकों के लेने से इंकार की जानकारी मिली तो खाद्य व पूर्ति विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने आनन-फानन में घटिया क्वालिटी के गेहूं को सभी डिपो से वापस लिया और उसके स्थान पर नया गेहूं भिजवा दिया।
इस संबंध में पूछे जाने पर डीएफएससी अशोक रावत से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा चूक हुई है। विभाग मामले की गंभीरता को देखते हुए खराब गेहूं को उठवाकर बढ़िया गेहूं देने की प्रक्रिया शुरू कर रहा है।
विज्ञापन
--