{"_id":"67d9bc0f1e0ed9524b06d975","slug":"boys-college-building-will-be-constructed-soon-rewari-news-c-198-1-rew1001-216636-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बॉयज कॉलेज के भवन का जल्द होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बॉयज कॉलेज के भवन का जल्द होगा निर्माण
Wed, 19 Mar 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। बॉयज काॅलेज के भवन का निर्माण जल्द कराया जाएगा। रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने विधानसभा के बजट सत्र में इस मांग को प्रमुखता के साथ उठाया। इस पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि कॉलेज के भवन का निर्माण जल्द ही कराया जाएगा।
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने सदन में रेवाड़ी के बॉयज कॉलेज के भवन निर्माण की मांग उठाई। कहा कि 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस कॉलेज की घोषणा की, लेकिन भवन के अभाव में केवल आर्ट्स व कॉमर्स संकाय की कक्षाएं ही मात्र छह कमरों में चल रही हैं। इसके चलते विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। कॉलेज की बिल्डिंग नहीं होने के कारण अन्य संकायों की कक्षाएं नहीं लग रही हैं। उन्होंने जल्द नक्शा तैयार कराकर इसके लिए बजट की घोषणा करने की मांग की ताकि कॉलेज का भवन तैयार हो सके।
विधायक के सवाल पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा जमीन दे दी गई है। भवन के निर्माण की ड्राइंग को तैयार करने के लिए भेज दिया गया है। शिक्षा मंत्री ने सदन में विश्वास दिलाया कि बहुत ही जल्द कॉलेज के भवन का निर्माण करा दिया जाएगा।