फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Boys and girls showed sports talent in badminton matches

बैडमिंटन मुकाबलों में लड़कों व लड़कियों ने दिखाई खेल प्रतिभा

Sun, 07 Aug 2022 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Boys and girls showed sports talent in badminton matches
रेवाड़ी। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से विक्रमादित्य हाल में दो दिवसीय जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लड़कों और लड़कियों के लिए विभिन्न आयु वर्ग में एकल और युगल मुकाबले कराए गए। खेलों का शुभारंभ करने के बाद कलावती अस्पताल के संचालक डॉ. नरेंद्र यादव ने कहा कि जीवन में खेल और खेल में हार-जीत अहम हिस्सा है।
विज्ञापन

खेल आयोजन में बैडमिंटन के 11 वर्ष के आयु वर्ग लड़कों के एकल वर्ग में कविश ने शौर्य को 18-21, 21-16, 21-16 अंक से हराया। 13 वर्ष आयु वर्ग में संतविक ने शौर्य को 21-5, 21-7 से हराकर जीत दर्ज की। 15 वर्ष आयु में संतविक ने दिव्यांशु को 21-7, 21-10 से पराजित किया। 19 वर्ष आयु में देव्यांशी जाजोरिया ने हिमानी पर 21-5, 21-3 अंक से जीत पाई। 13 वर्ष लड़कों के युगल मुकाबलों में अथर्व व कविश ने कुनाल और शौर्य की जोड़ी को 21-17, 21-18 अंक से हराया। 15 वर्ष आयु वर्ग में रमन व संतविक ने दिव्यांशु व कबीर की जोड़ी पर 21-7, 21-16 से जीत हासिल की। 19 वर्ष आयु में देवांशी जाजोरिया और शौर्य ने नितेश यादव और हर्षित शर्मा को 21-15, 21-18 से हराया।
विज्ञापन

इस दौरान लड़कियों के 11 वर्ष आयु एकल मुकाबले में प्राची ने वन्या को 21-9, 21-11 अंक से, 13 वर्ष आयु में जीविका ने पारूल को 21-15, 17-21, 21-17 से हराया। 15 वर्ष आयु में पारूल ने जीविका को 21-19, 21-17 से महिला एकल में अमीरा ने रुहानी को 21-11, 21-9 अंक से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान आर आर यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए 175 प्रविष्टियां आईं, जिनमें से 110 प्रतिभागी शामिल हुए। समापन कार्यक्रम में डॉ. विजयपाल, डॉ. अशोक सैनी, महेंद्र गोयल, दीपक अग्रवाल, सुनील शर्मा, कीर्तिपाल, योगेश कक्कड़, संजीव, डॉ. नमिता राव, भूपेश समेत अन्य बैडमिंटन प्रेमी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed