फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Boxing and wrestling trials will start from Monday

सोमवार से शुरू होंगे बॉक्सिंग और कुश्ती के ट्रायल

Sat, 14 Aug 2021 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Boxing and wrestling trials will start from Monday
सुदेश कुमार। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से शेष बचे हुए 4 खेलों के ट्रायल सोमवार से शुरू होंगे। खेल इंडिया यूथ की तर्ज पर 20 राज्य स्तरीय खेलों में बचे हुए खेलों के ट्रायल होने बाकी है।
विज्ञापन

सोमवार को बाक्सिंग व कुश्ती के ट्रायल होंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अपने प्रमाण पत्र के साथ निर्धारित स्थानों ट्रायल दे सकते हैं।
विज्ञापन

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी के अनुसार प्रतियोगिता में 18 वर्षीय खिलाड़ी, जिनका जन्म 1 जनवरी 2003 के बाद हुआ हो, वे प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर अपने आयु प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाता की प्रति व एक पासपोर्ट साइज फोटो लाना जरूरी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचे हुए खेलों के ट्रायल की सूची
खेल तारीख स्थान
बॉक्सिंग- 16 अगस्त- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) रेवाड़ी।
कुश्ती- 16 व 17 अगस्त- ह्यूमेनिटी स्कूूल भडंगी बहरामपुर सुबह 9 बजे।
भारोत्तोलन- 17 अगस्त- सनग्लो इंटरनेशनल स्कूल नारनौल रोड, रेवाड़ी।
स्वीमिंग- 17 अगस्त- केसरी स्वीमिंग पूल, गांव रोहड़ाई।
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सुदेश कुमार ने बताया कि बचे हुए खेलों के ट्रायल सोमवार से शुरू हो जाएंगे। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाऐंगे। 16 तारीख को कुश्ती व बाक्सिंग के ट्रायल सूची में दिए कए स्थानों पर कराए जाएंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी अपने प्रमाण पत्रों के साथ दिए गए स्थानों पर पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed