फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Explained the rules for TDS deduction and filing returns.

Rewari News: टीडीएस कटौती और रिटर्न दाखिल करने के नियम बताए

Fri, 16 Oct 2026 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 16 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Explained the rules for TDS deduction and filing returns.
कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उप​स्थित फैकल्टी सदस्य व वक्ता। स्त्ररोत: कॉलेज
रेवाड़ी। अहीर कॉलेज में टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स (टीडीएस) विषय पर सेमिनार वीरवार को हुई। इसमें आयकर के अधिकारियों ने फैकल्टी के सदस्यों और प्रतिभागियों को आयकर अधिनियम के तहत टीडीएस के प्रावधानों, प्रक्रियाओं और नियमों के बारे में बताया।
विज्ञापन

सेमिनार में आयकर विभाग के मुख्य वक्ता ने टीडीएस की अवधारणा, इसकी कटौती के नियम, निर्धारित समय पर राशि जमा कराने, टीडीएस रिटर्न दाखिल करने और कर अनुपालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
विज्ञापन

टीडीएस से संबंधित आम गलतियों और आयकर नियमों का समय पर पालन करने के महत्व पर भी प्रकाश डाला। वक्ता ने प्रतिभागियों को कर संबंधी प्रक्रियाओं की व्यावहारिक जानकारी देते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को आयकर विभाग के अधिकारियों से सीधे संवाद करने और टीडीएस से जुड़े सवाल पूछने का अवसर मिला। यह सत्र ज्ञानवर्धक और संवादपरक रहा।
इससे प्रतिभागियों को कर कटौती और अनुपालन संबंधी प्रक्रियाओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed