फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Boxers of the district won four medals including punch gold

Rewari News: जिले के मुक्केबाजों ने पंच लगा स्वर्ण सहित जीते चार पदक

Sun, 07 Apr 2024 10:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 07 Apr 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
Boxers of the district won four medals including punch gold
सोनीपत। गोहाना बॉक्सिंग क्लब के मुक्केबाजों ने खेलो इंडिया आरईसी संयुक्त राष्ट्रीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में शानदार पंच लगाकर चार पदक अपने नाम किए। यह प्रतियोगिता 30 मार्च से 06 अप्रैल तक रोहतक की राष्ट्रीय बॉक्सिंग अकादमी में आयोजित की गई थी। इसमें खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण व तीन कांस्य पदक जीते। विजेता खिलाड़ियों के लौटने पर क्लब में स्वागत किया गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अंडर-14 आयु वर्ग शुभम ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं समर, प्रिंस व निखिल ने कांस्य पदक अपने नाम किया। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया व भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य देश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभाशाली मुक्केबाजों की खोज करना है। स्वर्ण पदक विजेता को 30 हजार, रजत पदक वाले को 20 हजार और कांस्य पदक विजेता को 15 हजार व क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाले खिलाड़ी को 10 हजार रुपये की राशि दी जाती है।
विज्ञापन


प्रशिक्षक विकास मलिक ने बताया कि खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल प्रदर्शन किया। क्लब से छह खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इनमें से एक ने स्वर्ण व तीन ने कांस्य पदक जीते। वहीं दो खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल तक पहुंच पाए। इस दौरान अनिल पूनिया, मनोज कुमार, बलराज, जोगेंद्र सैनी, वतन मलिक, सुंदर सरोहा, योगेंद्र फोगाट, अजय सैनी व राजू सूबेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed