फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Body of missing mason found, suspicion of murder

Rewari News: लापता राजमिस्त्री का शव मिला, हत्या की आशंका

Tue, 08 Oct 2024 04:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 08 Oct 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Body of missing mason found, suspicion of murder
संवाद न्यूज एजेंसी बावल (रेवाड़ी)। गांव नांगल तेजू स्थित बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह नांगल तेजू निवासी राजमिस्त्री संजय (35) का शव पड़ा मिला। उसका सिर बुरी तरह से कुचला हुआ था। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

गांव नांगल तेजू निवासी संजय (35) रविवार को घर से लापता हो गया था। परिवार के लोगों ने पूछताछ की, लेकिन उसका पता नहीं चला। सोमवार सुबह एक राहगीर ने बस स्टैंड के पास युवक का शव देखा। शव राजमिस्त्री संजय का था। इसकी जानकारी गांव के लोगों को हुई। संजय के परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

कुछ समय बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची साथ में एफएसएल की टीम भी मौजूद रही। पुलिस ने जांच की तो संजय के शरीर पर चोट के निशान मिले और सिर बुरी तरह से कुचला हुआ था। पास में खून से सना पत्थर पड़ा था। आशंका जताई जा रही है कि पत्थर से हमला कर संजय की हत्या की गई है। हत्या का आरोपी कौन है और उसकी हत्या क्यों की गई, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed