{"_id":"60edd5728ebc3ef2bd760340","slug":"bodies-of-two-people-found-near-murlipur-and-kheda-murar-rewari-news-rtk6175286184","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरलीपुर और खेड़ा मुरार के समीप मिले दो लोगों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरलीपुर और खेड़ा मुरार के समीप मिले दो लोगों के शव
विज्ञापन
रेवाड़ी। बावल के गांव खेड़ा मुरार में पुलिस ने सोमवार देर शाम एक अधेड़ का शव बरामद किया। मृतक जिला अलवर का रहने वाला था। दूसरी ओर गांव मुरलीपुर के निकट से जाटूसाना थाना पुलिस ने नहर से एक बुजुर्ग का शव बरामद किया। बुजुर्ग गांव मलेशियावास का रहने वाला था। मंगलवार को पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया।
जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि गांव मुरलीपुर के निकट से नहर में एक बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ है। सूचना के बाद पहुंची जाटूसाना थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनाख्त का प्रयास किया। देर रात मृतक की शनाख्त गांव मलेशियावास निवासी 78 वर्षीय श्रीचंद स्वामी के रूप में हुई। सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि श्रीचंद के बेटे ने कोसली में दुकान की हुई है। सोमवार को श्रीचंद कोसली स्थित दुकान पर जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वहां नहीं पहुंचे थे। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। अंदेशा है कि नहर के निकट से गुजरने के दौरान वह पानी में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
दूसरी ओर सोमवार की शाम को बावल थाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव खेड़ा मुरार में खुले खेत में व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना के बाद बावल थाना एसएचओ बिजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद मृतक की शनाख्त राजस्थान के जिला अलवर के गांव खैराल निवासी महेंद्र के रूप में हुई है। सूचना के बाद परिजन भी बावल पहुंच गए। पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग पाएगा।