फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   BLOs to hold meetings at centers; errors in voter lists to be rectified.

Rewari News: केंद्रों पर बैठक करेंगे बीएलओ, मतदाता सूची की त्रुटियां होंगी दूर

Tue, 07 Jul 2026 05:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 07 Jul 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
BLOs to hold meetings at centers; errors in voter lists to be rectified.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने जिले के सभी 792 मतदान केंद्रों पर नियुक्त बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को इस सप्ताह अपने मतदान केंद्रों पर बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इन बैठकों में संबंधित बीएलए-2 और क्षेत्र के सम्मानित मतदाताओं को भी शामिल किया जाएगा, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची की प्रगति और त्रुटियों की समीक्षा की जा सके। सूची की त्रुटियां दूर की जाएंगी।
डीसी ने बताया कि बैठक के दौरान बीएलओ अब तक किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। साथ ही अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृतक और डबल वोट वाले मतदाताओं (एएसडीडी) की सूची पढ़कर सुनाई जाएगी। यदि किसी जीवित या पात्र मतदाता का नाम गलती से एएसडीडी सूची में शामिल हो गया है तो उसकी जानकारी मौके पर ही उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि समय रहते आवश्यक संशोधन किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं ने अभी तक अपना गणना प्रपत्र जमा नहीं किया है या उसे भरने से इनकार किया है, उनकी जानकारी भी बैठक में साझा की जाएगी। ऐसे मतदाताओं से अपील की जाएगी कि वे अपना गणना प्रपत्र भरकर, उस पर हाल ही में खिंचवाई गई रंगीन पासपोर्ट आकार की फोटो लगाकर तुरंत संबंधित बीएलओ के पास जमा कराएं। ऐसा नहीं करने पर उनका नाम मतदाता सूची से हटाया जा सकता है, जिससे भविष्य में मतदान के अधिकार का उपयोग करने में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
बीएलए-1 की बैठक पहले हो चुकी
अभिषेक मीणा ने बताया कि जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों बावल, कोसली और रेवाड़ी में निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों द्वारा बीएलए-1 की बैठक पहले ही आयोजित की जा चुकी है। उन्हें अपने-अपने दलों के बीएलए-2 को बैठक में शामिल होने और एसआईआर की प्रगति रिपोर्ट व एएसडीडी सूची का अवलोकन करने के निर्देश देने को कहा गया है। निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे अपने बीएलए-1 और बीएलए-2 के माध्यम से अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक करें और जिन लोगों ने अभी तक गणना प्रपत्र जमा नहीं किया है, उन्हें शीघ्र यह प्रक्रिया पूरी करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed